होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नौकरी की फर्जी पोस्ट के खिलाफ ‘India TV’ का रुख कड़ा, कानूनी कार्यवाही की दी चेतावनी

नौकरी की फर्जी पोस्ट के खिलाफ ‘India TV’ का रुख कड़ा, कानूनी कार्यवाही की दी चेतावनी

चैनल ने पब्लिक एडवाइजरी जारी कर नौकरी तलाश रहे लोगों से अपील की है कि वे करियर से जुड़ी जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय और सत्यापित स्रोतों पर ही भरोसा करें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

‘इंडिया टीवी’ (India TV) ने फ्रीलांसिंग जॉब्स के झूठे विज्ञापन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। चैनल ने इस मामले में एक सार्वजनिक सलाह यानी पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की है और ऑनलाइन वायरल हो रही एक फर्जी पोस्ट के प्रति लोगों को सतर्क किया है। इस फर्जी पोस्ट में नेटवर्क के साथ फ्रीलांसिंग जॉब्स के विज्ञापन का दावा किया गया है।

‘इंडिया टीवी’ ने अपने आधिकारिक लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक स्टेटमेंट जारी कर स्पष्ट किया है कि उनके न्यूज चैनल ने इस प्रकार की कोई भी वैकेंसी पोस्ट नहीं की है। चैनल ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले झांसे में न आएं।

इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे संस्थान ने इस प्रकार की कोई भी वैकेंसी पोस्ट नहीं की है।’

इंडिया टीवी ने नौकरी चाहने वालों को सलाह दी है कि वे जॉब से जुड़ी किसी भी जानकारी या अवसर की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों—जैसे कि कंपनी की वेबसाइट और एचआर विभाग के जरिये ही करें। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक पोस्ट की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चैनल ने कहा है कि वह इस तरह की गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।

इसके साथ ही चैनल ने दोहराया कि वह भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और नौकरी चाहने वालों से अपील की है कि वे करियर से जुड़ी जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय और सत्यापित स्रोतों पर ही भरोसा करें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

10 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

10 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

11 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

12 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

15 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

18 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

12 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

11 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

10 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

12 hours ago