होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2025 का हुआ आगाज
इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2025 का हुआ आगाज
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव भारत का पहला और इकलौता इंटेलिजेंस एक्सचेंज है, जो हर स्टेकहोल्डर को पॉजिटिव बदलाव के एजेंडे पर काम करने के लिए जोड़ता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
त्योहारी सीजन की खबरों के बीच इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2025) इस साल अपने वार्षिक मुंबई एडिशन के साथ आज यानी 25 सितंबर से शुरू हो चुका हैं। ये कार्यक्रम मुंबई के होटल 'द सेंट रेजिस' में 26 सितंबर तक चलेगा।
इंडिया के इस सबसे खास आइडियाज और डायलॉग के मंच पर राजनीति से लेकर फिल्म, विज्ञान और बिजनेस इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सेशन से हुई।
इस साल इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2025 भारत की सबसे दमदार आवाजों की ऊर्जा, रचनात्मकता और दृष्टि को एक साथ लेकर आ रहा है। यह एडिशन दूरदर्शी नेताओं, एंटरप्रेन्योर, कल्चरल आइकॉन, पॉलिसी मेकर, एक्टिविस्ट और आर्टिस्ट का अद्भुत संगम होगा जो इसे सचमुच एक ट्रांसफॉर्मेशनल प्लेटफॉर्म बनाएगा।
टैग्स