होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, पत्रकारों की छंटनी की खबरों पर क्या बोला India Today ग्रुप
जानें, पत्रकारों की छंटनी की खबरों पर क्या बोला India Today ग्रुप
मीडिया गलियारें में उठ रहीं उन खबरों का इंडिया टुडे ग्रुप ने खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था ग्रुप छंटनी करने की तैयारी कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया गलियारें में उठ रहीं उन खबरों का इंडिया टुडे ग्रुप (India Today) ने खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था ग्रुप छंटनी करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, वॉटसऐप ग्रुप पर इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थी कि कोविड-19 को लेकर हुए घाटे की वजह से इंडिया टुडे ग्रुप अपने 46 रिपोर्टर्स, 6 कैरामैन और 17 प्रड्यूसर्स को निकालने की तैयारी कर रहा है।
मीडिया ग्रुप ने अब एक बयान जारी कर कहा है कि वह ऐसा कोई कदम उठाने नहीं जा रहा है।
चैनल ने अपने जवाब में कहा कि जो लोग गलत इरादे से इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, उनका मकसद इस चुनौतीपूर्ण समय में इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा किए जा रहे बेहतरीन काम को अस्थिर बनाना है। कोरोनोवायरस महामारी को लेकर की जा रही समूह की कवरेज शीर्ष पर है और रेटिंग तारीफ किए जाने योग्य है।
ग्रुप ने आगे अपने बयान में कहा कि वह अपने लोगों पर बहुत गर्व करता है और उन्हें धन्यवाद देता है। अपने सभी एम्प्लॉयीज को भेजे ई-मेल में ग्रुप ने वॉट्सऐप संदेश को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। समूह ने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खंडन जारी किया है।
टैग्स मीडिया इंडिया टुडे छंटनी