होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, इन पांच राज्यों के बारे में क्या कहता है India News का एग्जिट पोल
जानें, इन पांच राज्यों के बारे में क्या कहता है India News का एग्जिट पोल
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है, जो दो मई को घोषित किए जाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है, जो दो मई को घोषित किए जाएंगे, लेकिन नतीजों से पहले हर किसी को एग्जिट पोल का इंतजार था। पांच राज्यों के चुनावों को लेकर इंडिया न्यूज-जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी की बंगाल में सरकार बनने की संभावना जाहिर की है।
तो आइये जानते हैं कि इस एग्जिट पोल में 5 राज्यों के लिए क्या संभावना दिखाई गई है।
सबसे पहले बात करें तमिलनाडु की तो 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में छह अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी और इस दौरान 71.43 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां डीएमके-कांग्रेस की बड़ी जीत की संभावना जताई गई है। गठबंधन को 130-110 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है तो वहीं सत्ताधारी एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को 102-123 सीटों पर सिमटते दिखाया जा रहा है।
वहीं, इस एग्जिट पोल के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। 30 विधानसभा सीटों में से एनडीए को 19-24 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि यूपीए को 11-06 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है। पुडुचेरी में वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनी थी. इसमें कांग्रेस को अकेले ही 15 सीटें मिली थीं।
अब बात करते हैं केरल की। केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को वोट डाले गए थे। पूरे राज्य में एक चरण में हुए मतदान में कुल 74.02 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की थी। इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में एलडीएफ गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
एलडीएफ को 64-76 सीटों वाली विधानसभा में 104-120 सीट मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 71-61 से सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा मेट्रोमैन ई श्रीधरन को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने वाले भाजपा गठबंधन को 4 से 2 सीट मिल सकती हैं।
इसके साथ ही असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक असम की 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 70 से 81 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 55 से 45 सीटों पर सिमट सकता है।
इसके अलावा बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बंगाल से भी उसके लिए अच्छी खबर है। एग्जिट पोल की मानें तो बंगाल में बीजेपी पहली बार सत्ता में वापसी कर सकती है। पीएम मोदी की लोकप्रियता का इस बार बीजेपी को फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बंगाल में परिवर्तन निश्चित माना जा रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में बीजेपी को 162-185 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि टीएमसी 121-104 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस को महज 3 से 9 सीट पर संतोष करना होगा।
इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल्स के नतीजे आप यहां देख सकते हैं।
पश्चिम बंगाल
PROJECTED SEAT SHARE RANGE
BJP 162 – 185
TMC 121 – 104
SANJUKTA MORCHA 9 - 3
IND 0
OTH 0
PROJECTED VOTE SHARE RANGE (%)
BJP 46 - 48
TMC 44 - 45
SANJUKTA MORCHA 8 - 5
OTH 2
तमिलनाडु
PROJECTED SEAT SHARE
DMK 130-110
AIADMK 102-123
OTHERS 2 -1
PROJECTED VOTE SHARE (%)
DMK+ 43 to 41
AIADMK+ 42.5 to 39.75
MNM 3 to 4.5
AMMK 3 to 4.5
NTK 7 to 8.5
OTHERS 1.5 TO 2.25
असम
PROJECTED SEAT SHARE RANGE
TOTAL SEATS: 126
NDA: 70 - 81
UPA: 55 – 45
OTH: 1 - 0 (RAIZOR DAL)
PROJECTED VOTE SHARE RANGE (%)
NDA: 41 – 42
BJP: 32 – 33
AGP: 7 - 7.5
UPPL: 2 - 2.5
UPA: 40.5 - 41.5
INC: 30.5 – 31
केरल
PROJECTED SEAT SHARE RANGE
TOTAL SEATS: 140
LDF: 64 – 76
UDF: 71 – 61
NDA: 4 - 2
PROJECTED VOTE SHARE RANGE
LDF 40.5 – 43
UDF 40 – 38
NDA: 15 – 18
OTH: 4.5 – 1
पुडुचेरी
PROJECTED SEAT SHARE RANGE (%)
NDA: 19 – 24
UPA: 11 - 6
OTH: 0
PROJECTED VOTE SHARE RANGE
NDA 48 - 53
UPA 37 - 28
OTH 15 – 19
टैग्स इंडिया न्यूज चुनाव मत सर्वेक्षण जन की बात इलेक्शन एग्जिट पोल्स