होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT 40 Under Forty लिस्ट से उठा पर्दा, टीवी पत्रकारों के नाम भी शामिल

IMPACT 40 Under forty लिस्ट से उठा पर्दा, टीवी पत्रकारों के नाम भी शामिल

इस लिस्ट में मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़े 40 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली युवाओं को शामिल किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की जानी-मानी वीकली मैगजीन ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़े 40 साल से कम उम्र वाले प्रतिभाशाली युवाओं (40 Under forty) की लिस्ट से मंगलवार को पर्दा उठ गया। ‘40 Under forty’ के दूसरे एडिशन के तहत मुंबई में 26 नवंबर को हुए एक समारोह में इस लिस्ट में शामिल युवाओं के नामों की घोषणा की गई। इस लिस्ट में नेटवर्क18 (Network18) में कार्यरत मैनेजिंग एडिटर, न्यूज 18 हिंदी चैनल्स  में शुमार अमिश देवगन और अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) की पूर्व एग्जिक्यूटिव एडिटर फे डिसूजा का नाम भी शामिल है।

प्रतिभाशाली युवाओं की इस लिस्ट को तैयार करने के लिए ‘मातृभूमि’ (Mathrubhumi) मीडिया समूह के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एमवी श्रेयम्स कुमार की अध्यक्षता में एक जूरी का गठन किया गया था। जूरी ने शॉर्टलिस्ट किए गए 85 नामों में से 40 विजेताओं का चयन किया। इन विजेताओं के चयन के लिए गठित जूरी में  ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस’ (Discovery Communications) की मैनेजिंग डायरेक्टर (दक्षिण एशिया) मेघा टाटा, ‘हवास ग्रुप इंडिया’ (Havas Group India) के सीईओ राना बरुआ, ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के हेड (नेटवर्क सेल्स) महेश शेट्टी, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (Sony Pictures Networks India) के पूर्व बिजनेस हेड (डिजिटल) उदय सोढ़ी, ‘नेटवर्क18’ (Network18) के सीईओ (अंग्रेजी और बिजनेस न्यूज क्लस्टर) बसंत धवन, ‘द हिंदू ग्रुप’ (The Hindu Group) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुरेश बालकृष्ण, ‘जेडब्ल्यू मैरियट, जुहू’ (JW Marriott, Juhu) के जनरल मैनेजर शरद पुरी और ‘नेट वैल्यू मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’(Nett Value Media Pvt Ltd) के फाउंडर-डायरेक्टर जनार्दन पांडे शामिल थे।

बता दें कि इस साल जुलाई की शुरुआत में ‘इंपैक्ट’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप ने इसके लिए नॉमिनेशंस की प्रक्रिया शुरू की थी। इस पहल को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और 250 से ज्यादा एंट्रीज मिलीं। ‘इंपैक्ट’ की एडिटोरियल टीम ने इनमें से 85 नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। शॉर्टलिस्ट की गई इन एंट्रीज को फाइनल सलेक्शन के लिए जूरी के पास भेजा गया था। जूरी प्रक्रिया के बारे में जूरी के अध्यक्ष एमवी श्रेयम्स कुमार ने बताया, ‘इन 85 एंट्रीज में से 40 विजेताओं का चयन करने के लिए काफी कड़ी प्रक्रिया अपनाई गई। सभी एंट्रीज काफी शानदार थीं। हमारे देश में काफी प्रतिभाशाली युवा हैं जो इंडस्ट्री पर काफी अच्छा प्रभाव डाल रहे हैं। 85 नामों की इस लिस्ट में 40 का चुनाव करना काफी मुश्किल था, क्योंकि सभी काफी प्रतिभाशाली हैं और सभी की दावेदारी काफी मजबूत थी। इन युवाओं ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि अपने संस्थान के साथ ही समाज की बढ़ोतरी के लिए काफी योगदान दिया।’   

इंपैक्ट की ‘40 Under forty’ की लिस्ट को आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि इसमें किसी तरह की रैंक नहीं रखी गई है, बल्कि नामों को अंग्रेजी वर्णामाला के क्रम में शामिल किया गया है।

इस लिस्ट को ‘एंड टीवी’ (&TV) ने प्रजेंट किया, जबकि ‘शिवास रीगल’ (Chivas Regal) एक्सपीरियंस पार्टनर और ‘लक्ष्य मीडिया ग्रुप’ (Laqshya Media Group) ने सेलिब्रेशन पार्टनर की भूमिका निभाई।


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया एमवी श्रेयम्स कुमार इंपैक्ट 40 अंडर 40
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago