होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 से पहले स्पॉन्सरशिप व विज्ञापन दरों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 से पहले स्पॉन्सरशिप व विज्ञापन दरों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 सितंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले ही विज्ञापनदाताओं की दिलचस्पी और स्पॉन्सरशिप दरें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

अदिति गुप्ता, असिसटेंट एडिटर, एक्सचेंज4मीडिया ।।

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 सितंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले ही विज्ञापनदाताओं की दिलचस्पी और स्पॉन्सरशिप दरें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं। यह महिलाओं के क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और टूर्नामेंट के सही समय पर होने को दर्शाता है।

JioStar और JioHotstar इसके आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, टीवी, ओटीटी और कनेक्टेड-टीवी (CTV) प्लेटफॉर्म्स पर ब्रैंड्स सक्रिय रूप से स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन के मौके तलाश रहे हैं। बताया गया कि 2022 के मुकाबले स्पॉन्सरशिप दरों में इस बार 50% तक की बढ़ोतरी हुई है।

अगस्त 29 को, ICC ने गूगल के साथ एक ऐतिहासिक महिला-विशेष वैश्विक साझेदारी का ऐलान किया। कहा गया कि इस सहयोग से ICC गूगल की उन्नत तकनीक और महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का फायदा उठाएगा, जिससे फैन एंगेजमेंट और पहुंच बढ़ेगी।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस बार स्पॉन्सरशिप कई स्तरों पर तय की गई है और 2022 की तुलना में दरें काफी ऊंची हैं। टाइटल स्पॉन्सरशिप की कीमत 20 करोड़ से 35 करोड़ रुपये तक है। भारत में मजबूत डिमांड और महिला टूर्नामेंट की अलग पैकेजिंग की वजह से यह कीमत 30 करोड़ रुपये से भी ज्यादा तक पहुंच रही है।

प्रेजेंटिंग/को-स्पॉन्सर की वैल्यू 8 से 15 करोड़ रुपये तक है, जिसमें टीवी, ओटीटी, CTV, स्टेडियम में मौजूदगी, प्रोग्रामिंग और IP टैग जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। यह दरें 2022 से 25–50% ज्यादा हैं।

एसोसिएट/पावर्ड-बाय/कैटेगरी पार्टनर की दरें 4 से 8 करोड़ रुपये के बीच हैं। इसमें फीचर इंटीग्रेशन, ग्राउंड साइनज, स्टूडियो शो, सोशल कंटेंट और अन्य एक्टिवेशन शामिल हैं।

ओटीटी/CTV के लिए डिजिटल-ओनली पैकेज जैसे होम स्क्रीन टेकओवर, इंडिया गेम्स के मिड-रोल और रोडब्लॉक्स की कीमत 1–4 करोड़ रुपये प्रति पैकेज रखी गई है। ओटीटी CPM दरें 500–600 रुपये बताई गई हैं।

डाबर इंडिया के मीडिया हेड और वाइस प्रेजिडेंट राजीव दुबे ने कहा, “विज्ञापनदाताओं की दिलचस्पी 2022 से ज्यादा रहने वाली है। लेकिन बढ़ी हुई दरों की वजह से ब्रैंड्स अब चुनिंदा मैच, डिवाइस और ऑडियंस पर फोकस करेंगे। यदि भारत सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचा, तो इससे महिलाओं के क्रिकेट के साथ ब्रैंड्स की गहरी पहचान बनेगी।”

ब्रैंड सॉल्यूशंस के यासीन हमीदानी ने कहा, “ज्यादातर विज्ञापनदाता दरों में हुई 10–15% बढ़ोतरी को सही मान रहे हैं। महिलाओं का क्रिकेट अब सिर्फ ‘नाइस-कॉज़’ नहीं रहा, बल्कि एक गंभीर कमर्शियल प्रॉपर्टी बन चुका है। टीवी और ओटीटी के ड्यूल चैनल्स, ज्यादा बैलेंस ऑडियंस और महिलाओं के खेल की कहानी कहने की ताकत ने इसे और आकर्षक बनाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “2022 में महिलाएं क्रिकेट का ग्रोथ फेज़ था, लेकिन ज्यादातर बार इसे पुरुषों के टूर्नामेंट के साथ जोड़ा जाता था। इस बार 2025 विश्व कप में FMCG, ई-कॉमर्स, टेक, फाइनेंस जैसे कई ब्रैंड शुरुआती दौर में ही आ गए हैं और प्रीमियम स्लॉट ले रहे हैं। अब ICC ने महिलाओं के टूर्नामेंट को पुरुषों से अलग कर दिया है, जिससे यह एक स्वतंत्र कमर्शियल प्रॉपर्टी बन गया है।”

विज्ञापन खर्च के मौजूदा बेंचमार्क्स भी इसकी लोकप्रियता दिखाते हैं। टीवी पर 10-सेकंड स्लॉट की कीमत 1.5 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक है, जबकि ओटीटी (जियोहॉटस्टार) दरें 500–600 रुपये प्रति CPM हैं। प्राइज मनी भी काफी बढ़ी है — विजेताओं को 4.48 मिलियन डॉलर (~122.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि 2022 में यह 3.5 मिलियन डॉलर थी।

एक्सपीरियंस कॉमर्स और CYLNDR इंडिया के सीईओ उमेश बोपचे ने कहा, “2022 में न्यूजीलैंड टाइमज़ोन की वजह से भारत में लाइव व्यूइंग कम हुई थी, लेकिन इस बार टूर्नामेंट भारत/श्रीलंका में हो रहा है। 3 बजे के प्राइम-टाइम मैच, बढ़ी हुई प्राइज मनी और महिलाओं के क्रिकेट की तेजी से बढ़ती ऑडियंस ने विज्ञापनदाताओं की सोच बदल दी है।”

उन्होंने कहा, “इस बार भारत के मैचों के लिए टीवी विज्ञापन दरें 25–40% ज्यादा हैं और CTV CPM सबसे तेज़ी से बढ़ रहा है। स्ट्रेटेजी साफ है — टीवी से रीच, CTV से प्रीमियम घरों में गहराई, ओटीटी से टारगेटिंग और महिलाओं पर केंद्रित क्रिएटिव और एथलीट IP का इस्तेमाल।”

JioStar के प्रवक्ता ने भी विज्ञापनदाताओं की मजबूत दिलचस्पी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “पहले महिलाओं के टूर्नामेंट में CSR से जुड़े या छोटे ब्रैंड्स आते थे, लेकिन अब बड़े-बड़े ब्रैंड्स और प्रीमियम कैटेगरीज शामिल हो रही हैं। त्योहारों के मौसम ने भी इसे और आकर्षक बना दिया है।”

उन्होंने बताया कि महिलाओं का क्रिकेट खासकर प्रीमियम और शहरी दर्शकों में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। टीवी पर NCCS AB घराने 62% व्यूअरशिप देते हैं, जिसमें 75% हिंदी मार्केट से आते हैं। डिजिटल पर 85% व्यूअरशिप NCCS AB घरों से आती है और 77% दर्शक 35 साल से कम उम्र के हैं।

ICC ने हाल ही में यूनिलीवर (रेक्सोना और डव) के साथ महिलाओं के लिए ग्लोबल स्पॉन्सरशिप डील पर भी साइन किया है, जो 2027 तक चलेगी।

2025 ICC महिला क्रिकेट विश्व कप, भारत-श्रीलंका में प्राइम-टाइम शेड्यूलिंग और त्योहारों के बीच होने के चलते, महिलाओं के क्रिकेट को एक अलग और मजबूत कमर्शियल पहचान दिलाने जा रहा है। विज्ञापनदाता, ब्रॉडकास्टर और स्पॉन्सर अब इसे एक प्रीमियम प्रॉपर्टी मान रहे हैं, जो बड़े स्तर पर एंगेजमेंट और ब्रैंड वैल्यू बनाने में सक्षम है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

8 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 minutes ago