होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण क्षेत्र में FY-2023-24 की पहली छमाही में 6059 करोड़ रुपये का रहा FDI: DPIIT
सूचना-प्रसारण क्षेत्र में FY-2023-24 की पहली छमाही में 6059 करोड़ रुपये का रहा FDI: DPIIT
इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर 31,720 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रवाह में इस क्षेत्र ने 3.6 प्रतिशत का योगदान दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सामने आए नवीनतम आंकड़ों की मानें तो प्रिंट मीडिया सहित सूचना-प्रसारण क्षेत्र में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के दौरान 6058.67 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) रहा है।
इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर 31,720 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रवाह में इस क्षेत्र ने 3.6 प्रतिशत का योगदान दिया।
विशेष तौर पर 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में, इस क्षेत्र में 1165.18 रुपये का एफडीआई रहा है, जिसमें से, रेडियो ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर ने 953.23 रुपये मूल्य का एफडीआई इक्विटी प्रवाह आया है, जो कुल प्रवाह में 1.52 प्रतिशत का योगदान देता है। शेष 211.95 करोड़ रुपये, जो कुल प्रवाह का 0.33 प्रतिशत था, फिल्म और ऐडवर्टाइजिंग सेक्टर से आया।
सितंबर में समाप्त तिमाही में, इस क्षेत्र में एफडीआई प्रवाह 1,165 करोड़ रुपये था, जो जून तिमाही में दर्ज 4,893 करोड़ रुपये था और इस तरह से इसमें कमी देखने को मिलती है। सबसे बड़ा मूवमेंट बोधि ट्री सिस्टम्स द्वारा बीटीएस इन्वेस्टमेंट 1 के माध्यम से किया गया, जिसने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक कंपनी, रिलायंस स्टोरेज में निवेश करने के लिए 4,306.32 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
इसके बाद, बीटीएस इन्वेस्टमेंट 1 ने वॉयकॉम18 में 953 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे कंपनी में अतिरिक्त 2.89 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल हुई।
टैग्स प्रिंट एफडीआई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सूचना-प्रसारण क्षेत्र