होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए बनायी नई कमेटी, इन 6 पत्रकारों को मिली जगह

MIB ने पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए बनायी नई कमेटी, इन 6 पत्रकारों को मिली जगह

पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने नई कमेटी की घोषणा कर दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने नई कमेटी की घोषणा कर दी है, जिसमें 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस कमेटी में मंत्रालय की ओर से सूचना सचिव, पीआईबी के महानिदेशक और मंत्रालय के संयुक्त सचिव के अलावा छह पत्रकार शामिल हैं।

बता दें कमेटी में शामिल 6 पत्रकारों में ‘एबीपी गंगा’ के एडिटर राजकिशोर तिवारी, ‘लोकमत न्यूजपेपर ग्रुप’ के डिप्टी एडिटर संतोष ठाकुर, हिंदी दैनिक ‘सन्मार्ग’ की डिप्टी एडिटर (न्यूज) सर्जना शर्मा, टीवी चैनल ‘न्यूज24’ के असोसिएट एडिटर व ब्यूरो चीफ अमित कुमार, स्वतंत्र पत्रकार उमेश्वर कुमार और न्यूज एजेंसी ‘हिन्दुस्थान समाचार’ के फोटोजर्नलिस्ट गणेश बिष्ट शामिल हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गैरसरकारी सदस्यों का कार्यकाल 1 जून 2020 से 31 मई 2022 तक यानी दो साल रहेगा। 

मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कमेटी की बैठक हर तीन महीने में एक बार होगी, जिसमें इस दौरान पत्रकारों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर और वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने वाले मामलों पर विचार किया जाएगा। वहीं यदि कोई तुरंत मदद का मामला आता है, तो उसके लिए आपात बैठक बुलाई जा सकती है।

 


टैग्स पत्रकार सूचना प्रसारण मंत्रालय पत्रकार कल्याण योजना
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago