होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज बिजनेस में शीर्ष गुणवत्ता वाली प्रतिभा की आवश्यकता पहले से बढ़ गई है: राहुल जोशी

न्यूज बिजनेस में शीर्ष गुणवत्ता वाली प्रतिभा की आवश्यकता पहले से बढ़ गई है: राहुल जोशी

एक इंटरनल मेल में ‘नेटवर्क18’ (Network18) के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी का कहना है कि हमें अपने बिजनेस को रोजमर्रा के कामों से परे ले जाकर इसे ताजगी और ऊर्जा के साथ 'पुनर्जीवित' करना चाहिए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी ने पिछले और आगामी वित्तीय वर्ष को लेकर समूह के तमाम एंप्लॉयीज को एक इंटरनल मेल लिखा है। इस मेल में राहुल जोशी का कहना है कि बीते वित्तीय वर्ष में तमाम चुनौतियां थीं, जिनका मजबूती से सामना किया। इस वित्तीय वर्ष में कड़ी मेहनत करें और तमाम बाधाओं को पार करें, जिससे बदले में दर्शकों की संख्या के साथ-साथ रेवेन्यू के मार्केट शेयर में भी बढ़ोतरी हो।

इस इंटरनल मेल में जोशी ने लिखा है, ‘न्यूज बिजनेस वर्तमान में एक तरह से बीच चौराहे पर खड़ा है। यह ऐसी स्थिति है कि एक पुलिसकर्मी बीच चौराहे पर खड़ा होकर यातायात को नियंत्रित कर रहा है। मुझे कुछ ऐसे ट्रेंड्स साफ दिखाई दे रहे हैं, जो हमारे न्यूज बिजनेस को परिभाषित करेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि गैर समाचार (Non News) के समीकरण भी न्यूज बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे।

अपने मेल में राहुल जोशी का कहना है, ‘मनीकंट्रोल में जो चीज यूजर्स को हमारे पास लेकर आई है वह न्यूज है। जो चीज वास्तव में उन्हें प्लेटफॉर्म पर बनाए रखती है वह गैर-न्यूज बिजनेस है, जिसे हमने सफलतापूर्वक तैयार किया है। टूल और मूल्य वर्धित सेवाएं (value-added services) व्यापारियों और निवेशकों को बाजार में आगे रहने में मदद करते हैं। अपने चारों ओर देखें, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ कुकिंग जैसे क्षेत्रों में ऐसा कर रहा है।’

राहुल जोशी का कहना था कि आगे चलकर बिजनेस न्यूज सेगमेंट के क्रिएटिव पुनर्जागरण से संचालित होगा। उन्होंने कहा, ‘बड़ी कहानी पर पकड़ बनाना, उसे बढ़ाना और ऐसा बार-बार करना, यही आपको आगे ले जाएगा और कुछ नहीं।‘

इस मेल में उनका यह भी कहना है, ‘आपका कंटेंट वास्तव में आकर्षक होना चाहिए। पॉलिटिकल कंटेंट की अधिकता ने राजनेताओं के लिए काम करना बंद कर दिया है, हमारे व्युअर्स की तो बात ही छोड़िए। उन्होंने वही कार्यक्रम, वही डिबेट, वही शाम के शो, वही बिजनेस न्यूज और वही लंबे फॉर्मेट वाले साक्षात्कार बंद कर दिए हैं। मैं अपने एंकर्स से पूछता हूं कि क्या आपके दोस्त शाम को सात, आठ, नौ बजे आपको देख रहे हैं। इसके बारे में सोचना होगा।’

जोशी के अनुसार, रचनात्मक पुनरुत्थान (creative resurgence) के लिए हमारे द्वारा तैयार कंटेंट और विस्तार से, नए रेवेन्यू स्ट्रीम्स से प्रेरित होना होगा। वह एक ऐसे भारत का उदय देख रहे हैं, जो केवल महानगरों और लघु महानगरों में ही नहीं, बल्कि टीयर 3 और टीयर 4 शहरों में भी तेजी से बढ़ रहा है। विकासशील भारत जल्द ही दशक के अंत तक शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बना लेगा और 2047 तक यह वैश्विक प्रभुत्व की आकांक्षा रखता है।

अपने मेल में राहुल जोशी ने यह भी लिखा है, ‘इसका मतलब केवल यह है कि हमें अपनी हाइपरलोकल पहल लोकल18 को भविष्य के न्यूज और नॉन न्यूज कंटेंट के लिए और आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही, चूंकि भारतीय अंतरराष्ट्रीय समाचारों के लिए उत्सुक हैं और अन्य देशों के नागरिक भी दुनिया में भारत की भूमिका जानने के लिए उत्सुक हैं, इसलिए हमें फर्स्टपोस्ट को देश का वैश्विक कहानीकार (ग्लोबल स्टोरीटेलर) बनाना होगा।’

इसके साथ ही राहुल जोशी ने इस मेल में यह भी लिखा है कि इस विकसित होती दुनिया में, जैसे-जैसे न्यूज और नॉन न्यूज के बीच विभाजन रेखा पतली होती जा रही है, शीर्ष गुणवत्ता वाली प्रतिभा की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उनका कहना है, ‘संगठन के भीतर उस एक्स फैक्टर को शामिल करने के लिए जीवन के अन्य क्षेत्रों से प्रतिभाओं को आकर्षित करना महत्वपूर्ण है जो न्यूज को एक बार फिर से लोकप्रिय बना देंगे। हमें अपने बिजनेस को रोजमर्रा के कामों से परे ले जाकर इसे ताजगी और ऊर्जा के साथ 'पुनर्जीवित' करना चाहिए।’


टैग्स नेटवर्क18 राहुल जोशी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago