होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज रूम में एंकर पहनकर आई ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

न्यूज रूम में एंकर पहनकर आई ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

पाकिस्तान में एक न्यूज एंकर की ड्रेस इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पाकिस्तान में हालात कितने खराब हो चले हैं कि अब न्यूज एंकर्स को सामने आकर लोगों को सुरक्षा के लिए सलाह देनी पड़ रही है। जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूज एंकर लोगों को सलाह दे रही है कि यदि बदमाशों की गोली से बचना है तो उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घर से बाहर निकलना चाहिए। खास बात यह है कि एंकर ने न्यूज रूम में खुद बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी है। हालांकि, इस विडियो में सलाह के साथ एंकर का व्यवस्था के प्रति रोष भी दिखाई देता है।   

दरअसल, पाकिस्तान की एक पत्रकार @nailainayat (नायला इनायत) द्वारा इस बारे में एक विडियो शेयर किया गया है। इस विडियो में न्यूज एंकर लोगों को सलाह देती नजर आ रही है कि किसी भी मां को अपने बच्चे को बिना बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाए घर से नहीं निकलने देना चाहिए। एंकर का यह भी कहना है कि जिस पिता की बेटी स्कूल के फंक्शन में जाते समय बदमाशों की गोलियों का शिकार बन जाए और दुनिया से चली जाए, ऐसे पिता को चाहिए कि वो औलाद की खुराक की फिक्र से पहले बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने के पैसे इकट्ठे करे और अपने बच्चों के साथ यह जैकेट पहनकर ही घर से बाहर निकले। एंकर का यह भी कहना है कि जिन बहनों का भाई सड़क पर गोलियों का निशाना बन जाए, उन बहनों को भी चाहिए कि वे अपने भाइयों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाएं।

हालांकि नायला ने इस बारे में जो ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने यह सवाल भी उठाया है कि आखिर न्यूजरूम में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने से किसी गरीब को सड़क पर गोलियों का शिकार होने से कैसे रोका जा सकता है। नायला के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं, जिसमें एंकर लोगों को घर से बाहर निकलने से पूर्व बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की सलाह देती नजर आ रही है।

 


टैग्स न्यूज एंकर नायला इनायत
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago