होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मीडिया वेंचर में HT Media ने हासिल की सौ फीसदी हिस्सेदारी
इस मीडिया वेंचर में HT Media ने हासिल की सौ फीसदी हिस्सेदारी
‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ ने ‘Mosaic Media Ventures Private Limited’ में 100 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
'हिन्दुस्तान टाइम्स', 'हिन्दुस्तान' और 'मिंट' अखबार की प्रकाशक कंपनी ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ (HT Media Ltd) ने ‘Mosaic Media Ventures Private Limited’ में 100 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। ‘वीसीसर्कल’ (VCCircle) और ‘टेकसर्कल’ (TechCircle) का बिजनेस ‘Mosaic’ ही संभालती है।
बताया जाता है कि इस अधिग्रहण से ‘मिंट’ (Mint) की टेक्नोलॉजी और एडिटोरियल कंटेंट की क्षमताओं में और इजाफा होगा। एचटी की पहुंच का उपयोग VCCircle के इवेंट बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। 28 जुलाई को हुई मीटिंग में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निवेश के लिए छह करोड़ रुपये तक की कार्यशील पूंजी के समायोजन को अपनी मंजूरी दी है।
बता दें कि ‘Mosaic’ वर्ष 2007 में निगमित (incorporated) हुई थी और यह न्यूज प्लेटफॉर्म्स जैसे (VCCircle और TechCircle) का परिचालन करने के अलावा सबसक्रिप्शन आधारित डाटाबेस जैसे (viz. VCCEdge और SalesEdge) उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा यह इवेंट बिजनेस का काम भी संभालती है।
टैग्स एचटी मीडिया