होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT Media से जुड़ीं गाशा ऐरी, मिली बड़ी जिम्मेदारी
HT Media से जुड़ीं गाशा ऐरी, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अपनी इस भूमिका में वह कंपनी के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर को रिपोर्ट करेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एचटी मीडिया’ (HT MEDIA) ने अपनी कम्युनिकेशन टीम को मजबूती देते हुए गाशा ऐरी (Gasha Aeri) को पब्लिक रिलेशंस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस का हेड नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह सीधे कंपनी के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर को रिपोर्ट करेंगी।
इस बारे में ऐरी का कहना है, ‘पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री लेने और बतौर पत्रकार अपने करियर की शुरुआत करने के बाद इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी इस भूमिका को लेकर मैं काफी खुश हूं।’
बता दें कि पूर्व में ऐरी मास मीडिया, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल आदि इंडस्ट्रीज में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी’ (BCCL) से की। इसके अलावा उन्होंने ‘जी मीडिया में भी संक्षिप्त पारी खेली। इसके बाद उन्होंने कॉरपोरेट की दुनिया का रुख कर लिया और ‘फॉक्सवैगन इंडिया‘ (Volkswagen India) की कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टीम के साथ जुड़ गईं। इसके बाद उन्होंने अन्य कंपनियों में अपनी भूमिका निभाते हुए अब ‘एचटी मीडिया’ में यह जिम्मेदारी संभाली है।
टैग्स एचटी मीडिया प्रवीण सोमेश्वर पीआर एंड कम्युनिकेशंस गाशा ऐरी फॉक्सवैगन इंडिया