होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर से जुड़े हेमेंद्र शर्मा, भोपाल में इंवेस्टिगेशन टीम को करेंगे लीड
दैनिक भास्कर से जुड़े हेमेंद्र शर्मा, भोपाल में इंवेस्टिगेशन टीम को करेंगे लीड
पिछले आठ वर्षों तक टीवी टुडे ग्रुप से जुड़े रहे मध्य प्रदेश के ब्यूरो चीफ हेमेंद्र शर्मा ने संस्थान से विदाई ले ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
पिछले आठ वर्षों तक टीवी टुडे ग्रुप से जुड़े रहे मध्य प्रदेश के ब्यूरो चीफ हेमेंद्र शर्मा ने संस्थान से विदाई ले ली है। हेमेंद्र शर्मा अब दैनिक भास्कर भोपाल में इंवेस्टिगेशन टीम को लीड करेंगे।
अपनी ईमानदार और तेजतर्रार पत्रकारिता के लिए मशहूर हेमेंद्र शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में दिल्ली ‘मिड डे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘एशियन एज’ के दिल्ली संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दी। मार्च 2000 में हेमेंद्र शर्मा भोपाल पहुंचे और यहां पर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में काम करना शुरू किया। अप्रैल 2003 में हेमेंद्र शर्मा एक बार फिर दिल्ली लौट आए और यहां पर ‘सहारा समय’ में चीफ रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी।
2005 में हेमेंद्र शर्मा एक बार फिर भोपाल पहुंच गए और इस बार उनकी नियुक्ति CNN IBN के भोपाल ब्यूरो के रूप में हुई। इस दौरान हेमेंद्र शर्मा ने तत्कालीन वित्त मंत्री राघवजी को लेकर एक खबर ब्रेक की थी, जिसमें उन पर अपने सहयोगी के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा था। इस खबर के ब्रेक होने के बाद से राघवजी को इस्तीफा देना पड़ा था। 2012 में हेमेंद्र शर्मा एमपी ब्यूरो चीफ के रूप में टाइम्स नाउ में जॉइन किया, इस दौरान उन्होंने व्यापम से जुड़े कई खबरों को ब्रेक किया।
2016 में हेमेंद्र शर्मा ने डिप्टी एडिटर और ब्यूरो चीफ के रूप में टीवी टुडे ग्रुप से जुड़े। अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में हेमेंद्र शर्मा ने कई खबरों को ब्रेक किया। इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल न्यूज चैनल MP Tak के फेमस शो MP Round UP को होस्ट करने के दौरान हेंमेंद्र शर्मा ने कई बड़ी खबरों को ब्रेक किया, जिसमे गोविंद सिंह राजपूत से जुड़ा जमीन का मामला, पेसा एक्ट से जुड़ा हुआ रोजगार का मामला और एमपी में बांध के निर्माण में धांधली की खबरों को ब्रेक किया था।
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रहने वाले हेमेंद्र शर्मा ‘Shehla Masood: The murder that shook the nation’ नाम की एक किताब भी लिख चुके हैं। यह किताब भोपाल की चर्चित शेहला मसूद हत्याकांड पर आधारित है। फिलहाल भोपाल में ईमानदार पत्रकारों की सूची में रहने वाले हेमेंद्र शर्मा अब ‘दैनिक भास्कर’ के इंवेस्टिगेशन टीम को लीड करेंगे।
टैग्स