होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हवास मीडिया समूह’ में उदय मोहन और आर वेंकटसुब्रमण्यन का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘हवास मीडिया समूह’ में उदय मोहन और आर वेंकटसुब्रमण्यन का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘हवास मीडिया समूह’ (havas media Group) इंडिया ने उदय मोहन और आर. वेंकटसुब्रमण्यन को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘हवास मीडिया समूह’ (havas media Group) इंडिया ने उदय मोहन और आर. वेंकटसुब्रमण्यन को प्रमोशन का तोहफा दिया है। इसके तहत अभी तक यहां प्रेजिडेंट और चीफ क्लाइंट ऑफिसर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे उदय मोहन को हवास मीडिया इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, हवास मीडिया इंडिया में प्रेजिडेंट (इन्वेस्टमेंट) के पद पर कार्यरत आर. वेंकटसुब्रमण्यन को वर्तमान भूमिका के साथ-साथ हवास प्ले (Havas Play) में मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्ति जिम्मेदारी दी गई है। अपनी नई भूमिका में दोनों हवास मीडिया ग्रुप इंडिया के सीईओ मोहित जोशी को रिपोर्ट करेंगे।
उदय मोहन को मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘हवास मीडिया समूह’ इंडिया के साथ उदय करीब 15 साल से जुड़े हुए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रभावी लीडर और तमाम क्लाइंट्स के लिए एक मजबूत भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में उदय ने मार्केट की बेहद अस्थिर स्थितियों के दौरान क्लाइंट्स के लिए इनोवेशन, ट्रांसफोर्मेशन और सार्थक मीडिया रणनीति (meaningful media strategy) को आगे बढ़ाया है। अपनी नई भूमिका में वह हवास मीडिया इंडिया के समग्र संचालन और विकास की देखरेख के लिए जिम्मेदार होंगे। वहीं, आर. वेंकटसुब्रमण्यन यहां अपने दो कार्यकालों को मिलाकर हवास मीडिया इंडिया से एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। अब वह यहां वर्तमान भूमिका और नई भूमिका यानी दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस बारे में हवास इंडिया के ग्रुप सीईओ राणा बरुआ का कहना है, ‘हवास में हमने एक अद्वितीय और एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है जो सर्वोत्तम प्रतिभाओं और लीडर्स को बढ़ावा देता है, जो हमें वैश्विक क्षमताओं के अनुरूप विशिष्ट सॉल्यूशंस प्रदान करने में सक्षम बनाता है। उदय और वेंकट इस पारिस्थितिकी तंत्र के दो बहुत मजबूत स्तंभ हैं और अपनी नई भूमिकाओं में वह हमारे समग्र मीडिया नेटवर्क और व्यावसायिक लक्ष्यों में अपना अहम योगदान निभाएंगे।’
वहीं, हवास मीडिया ग्रुप इंडिया के सीईओ मोहित जोशी का कहना है, ‘उदय और वेंकट का प्रमोशन ऐसे समय में हुआ है जब हवास मीडिया ग्रुप इंडिया एक अविश्वसनीय विकास पथ पर है और जो अपने अभिनव कार्यों के लिए पहचाना जा रहा है। एजेंसी अपने क्लाइंट्स को इनोवेटिव और प्रभावी सॉल्यूशंस प्रदान करने पर केंद्रित है, जो उन्हें अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करती है। उदय और वेंकट के साथ हम आगे के रोमांचक सफर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’
टैग्स हवास मीडिया प्रमोशन मोहित जोशी मैनेजिंग डायरेक्टर राणा बरुआ हवास मीडिया ग्रुप उदय मोहन प्रबंधन निदेशक आर वेंकटसुब्रमण्यन