होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हरियाणा के CM ने नियुक्त किया अपना मीडिया सलाहकार

हरियाणा के CM ने नियुक्त किया अपना मीडिया सलाहकार

पूर्व में कई चैनलों और मीडिया हाउस की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार अमित आर्या को एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मीडिया सलाहकर नियुक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे दिल्ली के हरियाणा भवन में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और चंडीगढ़ का भी काम देखेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर के पहले कार्यकाल के दौरान भी वह उनके मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मीडिया के साथ उनकी व्यवहारकुशलता और जिम्मेदारी से कार्य करने की उनकी आदत के चलते वे मीडिया गलियारों में विशेष जगह बना पाए हैं।

अमित आर्या को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। वह कई चैनलों और मीडिया हाउस की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। अमित आर्या ने अपने करियर की शुरुआत ‘बीएजी फिल्म्स’ से की थी, फिर ‘दैनिक भास्कर’, शिमला के स्टाफ रिपोर्टर और ‘दैनिक भास्कर’, चंडीगढ़ में हिमाचल पेज के प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद वह दोबारा ‘बीएजी’ के साथ जुड़ गए और कई वर्षों तक वहां अपनी सेवाएं दीं।

वह ‘इंडिया टीवी’ में असाइनमेंट के शिफ्ट इंचार्ज भी रह चुके हैं। ‘इंडिया न्यूज’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे अमित आर्या वहां असाइनमेंट हेड सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। कुछ समय तक उन्होंने ‘पी7’ न्यूज चैनल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। ‘इंडिया न्यूज’ की दूसरी पारी के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने बतौर हेड ‘इंडिया न्यूज’ हरियाणा की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व भी किया था।

एमएच1 न्यूज की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे अमित वहां पहली पारी के दौरान इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस चैनल के साथ दूसरी पारी के दौरान उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त कर लिया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स मनोहर लाल खट्टर अमित आर्या मीडिया सलाहकार हरियाणा सरकार
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

9 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

52 minutes ago