होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वार्नर ब्रदर्स में हर्षित साहनी को मिली अब ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
वार्नर ब्रदर्स में हर्षित साहनी को मिली अब ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
हर्षित साहनी इससे पहले वार्नर ब्रदर्स में साउथ एशिया (टीवी और ओटीटी) के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वार्नर ब्रदर्स से पहले, साहनी छह वर्षों तक डिस्कवरी इंक के साथ जुड़े रहे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
हर्षित साहनी ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में क्लस्टर रेवेन्यू हेड (फैक्चुअल एंड लाइफस्टाइल, यूरोस्पोर्ट, इंटरनेशनल बिजनेस - साउथ एशिया) के सीनियर डायरेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।
सितंबर में, उनका कार्यक्षेत्र विस्तारित किया गया था, जिससे उन्हें साउथ एशिया में सभी फैक्चुअल और लाइफस्टाइल चैनलों, यूरोस्पोर्ट्स, इंटरनेशनल बिजनेस और डिस्कवरी+ के लिए ऐड सेल्स का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हर्षित साहनी इससे पहले वार्नर ब्रदर्स में साउथ एशिया (टीवी और ओटीटी) के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वार्नर ब्रदर्स से पहले, साहनी छह वर्षों तक डिस्कवरी इंक के साथ जुड़े रहे।
उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट, स्टार और जी मीडिया जैसी अन्य मीडिया कंपनियों में भी काम किया है।
टैग्स