होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे श्वेता सिंह: खास शैली ने न्यूज एंकरिंग में दिलाई है आपको अलग पहचान

हैप्पी बर्थडे श्वेता सिंह: खास शैली ने न्यूज एंकरिंग में दिलाई है आपको अलग पहचान

‘हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' (AajTak) की प्रोग्रामिंग व 'गुड न्यूज टुडे' (Good News Today) की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह के लिए आज का दिन बहुत खास है। दरअसल, आज श्वेता सिंह का जन्मदिन है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' (AajTak) की प्रोग्रामिंग व 'गुड न्यूज टुडे' (Good News Today)  की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह के लिए आज का दिन बहुत खास है। दरअसल, आज श्वेता सिंह का जन्मदिन है।

श्वेता सिंह भारतीय मीडिया जगत में जाना-माना नाम है। उनकी निर्भीक पत्रकारिता और पेशेवर कौशल ने उन्हें लाखों दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान दिलाया है। श्वेता की सूझ-बूझ और गहरी समझ ने उन्हें कई जटिल मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाया है। उनकी एंकरिंग की शैली और विश्लेषणात्मक क्षमता ने उन्हें न्यूज़ एंकरिंग के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

यही नहीं, उनके समर्पण और मेहनत ने पत्रकारिता के मानकों को ऊंचा उठाया है और उन्होंने हर चुनौती का सामना करने में अद्वितीय भूमिका निभाई है। पत्रकारिता में दो दशक से अधिक वक्त बिता चुकीं श्वेता करीब 18 वर्षों से ‘आजतक’ से जुड़ी हैं।

श्वेता को टीवी न्यूज के हर क्षेत्र में महारत हासिल हैं। उन्हें अब तक सर्वश्रेष्ठ एंकर, सर्वश्रेष्ठ प्रड्यूसर और सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। 2016 में श्वेता को अलग अलग समारोह में कुल 12 अवॉर्ड मिले थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, बिज़नेस, राजनीति, एंटरटेनमेंट और खेल पत्रकारिता में उनका समान दखल है। श्वेता मशहूर टॉक शो ‘सीधी बात’ को भी होस्ट कर चुकी हैं।


टैग्स जन्मदिन जन्मदिन मुबारक श्वेता सिंह मैनेजिंग एडिटर गुड न्यूज टुडे
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago