होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे अंजना ओम कश्यप: तीखे सवाल, साफ सोच और बुलंद आवाज की मिसाल हैं आप

हैप्पी बर्थडे अंजना ओम कश्यप: तीखे सवाल, साफ सोच और बुलंद आवाज की मिसाल हैं आप

हिंदी पत्रकारिता जगत में अंजना ओम कश्यप एक ऐसा नाम हैं, जो रिपोर्टिंग की जमीन से लेकर डिबेट के स्टूडियो तक अपनी तेजतर्रार मौजूदगी और पत्रकारिता की प्रामाणिकता के लिए जानी जाती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

हिंदी पत्रकारिता जगत में अंजना ओम कश्यप एक ऐसा नाम हैं, जो रिपोर्टिंग की जमीन से लेकर डिबेट के स्टूडियो तक अपनी तेजतर्रार मौजूदगी और पत्रकारिता की प्रामाणिकता के लिए जानी जाती हैं। आज का दिन उनके जीवन में बेहद खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। एक ऐसा दिन जब देश की मीडिया बिरादरी और उनके लाखों दर्शक उन्हें न केवल बधाई देते हैं, बल्कि उनके अब तक के सफर को सलाम भी करते हैं।

अंजना की पत्रकारिता की शुरुआत दूरदर्शन के क्राइम शो ‘आंखों देखी’ से हुई थी। यहीं से उन्होंने मीडिया के जरिए समाज को आईना दिखाने का काम शुरू किया। इसके बाद वे ‘जी न्यूज’ का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने 'स्पेशल रिपोर्ट', 'जागो इंडिया' और 'बड़ी खबर' जैसे कार्यक्रमों से अपनी एंकरिंग की छवि गढ़ी। यहां से उनकी सबसे चर्चित कवरेज रही 'प्रिंस एपिसोड', जिसमें उन्होंने स्टूडियो से रात-दिन एंकरिंग की और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

‘जी न्यूज’ के बाद उनका अगला पड़ाव रहा ‘न्यूज24’, जहां वे बहुचर्चित डिबेट शो ‘दो टूक’ का चेहरा बनीं। इस शो ने उन्हें एक स्पष्टवादी, निर्भीक और मुद्दों को जड़ से पकड़ने वाली एंकर के रूप में स्थापित किया। चार साल के बाद वे ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) में आईं, जहां उन्होंने बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर न केवल स्टूडियो से बल्कि फील्ड से भी डिबेट शो किए। उनके काम का दायरा अब सिर्फ रिपोर्टिंग या एंकरिंग तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने दर्शकों से संवाद की कला को नए स्तर तक पहुंचाया।

फिलहाल अंजना ओम कश्यप 'आजतक' में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और चैनल की प्राइम टाइम एंकरिंग की मुख्य आवाज बनी हुई हैं। वे ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ जैसे शो में अपने AI अवतार 'अंजना-2' के साथ नई तकनीक के प्रयोग से मीडिया में एक नई दिशा की ओर इशारा कर रही हैं। इस नवाचार को न केवल दर्शकों ने सराहा है बल्कि मीडिया इंडस्ट्री ने भी इसे भविष्य के संकेत के रूप में स्वीकार किया है।

उनकी पत्रकारिता का सबसे सशक्त पक्ष उनकी जमीनी पकड़ और संवेदनशील मुद्दों पर निर्भीक रिपोर्टिंग है। दिल्ली गैंगरेप मामले पर की गई उनकी रिपोर्टिंग को आज भी पत्रकारिता की मिसाल माना जाता है, जब उन्होंने न केवल रात की दिल्ली को कैमरे में कैद किया, बल्कि खुद पर हुए छेड़छाड़ के अनुभव को लाइव दिखाकर दर्शकों को झकझोर दिया। यह वह क्षण था जब पत्रकारिता महज खबर देने से आगे बढ़कर एक सामाजिक चेतना में बदल गई।

पॉलिटिकल डिबेट्स अंजना की सबसे बड़ी ताकत हैं। चुनावी कवरेज हो या किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से तीखे सवाल, अंजना कभी पीछे नहीं हटतीं। वे अब तक लोकसभा और विधानसभा चुनावों की दर्जनों ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुकी हैं और देश के कई शीर्ष नेताओं के साक्षात्कार ले चुकी हैं।

जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा लेने वाली अंजना, आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो पत्रकारिता को एक मिशन मानते हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के बल पर कैसे कोई पत्रकार न केवल टीवी की स्क्रीन पर छा सकता है, बल्कि पूरे मीडिया परिदृश्य का चेहरा भी बन सकता है।

करीब दो दशक से अधिक के करियर में अंजना ओम कश्यप ने न केवल पत्रकारिता की धार को बनाए रखा है, बल्कि उसे समय के साथ और भी पैना किया है। वे आज सिर्फ एक एंकर नहीं, बल्कि एक मीडिया संस्थान जैसी पहचान रखती हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से अंजना ओम कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी पत्रकारिता यूं ही नई ऊंचाइयों को छूती रहे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago