होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़ीं गायत्री यादव, मिला ये महत्वपूर्ण पद

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़ीं गायत्री यादव, मिला ये महत्वपूर्ण पद

गायत्री यादव ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) और स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव्स की एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (EVP) के रूप में पदभार संभाल लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

गायत्री यादव ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) और स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव्स की एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (EVP) के रूप में पदभार संभाल लिया है। वह इस भूमिका में चेयरमैन ऑफिस से जुड़ी हैं और अपने साथ तीन दशकों से अधिक का मार्केटिंग, ब्रैंड मैनेजमेंट और कंज्युमर स्ट्रैटजी का अनुभव लेकर आई हैं।

इस भूमिका में वह मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और कार्यकारी समिति (EC) के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगी, ताकि ब्रांड प्रभाव को बढ़ाया जा सके, इनोवेशन को प्रोत्साहित किया जा सके और कंज्युमर्स के साथ संबंधों को और गहरा किया जा सके।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ने से पहले, गायत्री यादव Peak XV Partners (पहले Sequoia Capital India & SEA) में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने फर्म की ब्रैंड और कम्युनिकेशन स्ट्रैटजी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले, वह Sequoia Capital India & SEA में CMO थीं, जहां उन्होंने स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए ब्रैंड पोजिशनिंग और थॉट लीडरशिप को आगे बढ़ाया।

गायत्री यादव ने अपने नई भूमिका की घोषणा एक लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से की।

उनके विस्तृत करियर में स्टार टीवी नेटवर्क में आठ वर्षों की महत्वपूर्ण भूमिका भी शामिल है, जहां उन्होंने कंज्युमर स्ट्रैटजी और इनोवेशन की प्रेजिडेंट और मार्केटिंग व कम्युनिकेशंस की ईवीपी जैसी महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, उन्होंने जनरल मिल्स और प्रॉक्टर&गैम्बल में भी सीनियर मार्केटिंग भूमिकाओं में कार्य किया है।

कॉर्पोरेट यात्रा से परे, गायत्री यादव सामाजिक प्रभाव से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय हैं। वह पानी फाउंडेशन, यूनाइटेड वे मुंबई और PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च के बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

अपनी नई भूमिका के बारे में यादव ने लिंक्डइन पर लिखा, "रिलायंस की फिलॉसफी है- 'ग्रोथ इज लाइफ', जो सभी प्रगति का मूल आधार है। जीवन में हर चीज को विकास की प्रवृत्ति से जोड़ा जा सकता है– व्यक्तिगत, आध्यात्मिक, आर्थिक, सामाजिक और पारलौकिक। मुझे इस अवसर के लिए विनम्रता और उत्साह महसूस हो रहा है कि मैं अपने देश के लिए विकास और प्रभाव बढ़ाने में योगदान दे सकूं। भारत के लिए जो अच्छा है, वही रिलायंस के लिए भी अच्छा है। मैं सभी स्टेकहोल्डर्स, पार्टनर्स और पूरी टीम के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर विकास और प्रभाव लाने के लिए तत्पर हूं।"


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 hour ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago