होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV के 'एडिटोरियल की आजादी' में दखल को लेकर गौतम अडानी ने कही ये बात

NDTV के 'एडिटोरियल की आजादी' में दखल को लेकर गौतम अडानी ने कही ये बात

इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा द्वारा देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी से NDTV से भी जुड़े सवाल पूछे गए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) में स्वामित्व अधिकार हासिल कर लिया है, जिसके बाद से एनडीटीवी की एडिटोरियल इंडिपेंडेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अडानी का कहना है कि उनकी एनडीटीवी की एडिटोरियल की आजादी में कोई हस्तक्षेप करने की मंशा नहीं है। मैनेजमेंट और एडिटोरियल के बीच एक स्पष्ट लक्ष्मणरेखा होगी। दरअसल, इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गौतम अडानी ने यह बात कही।

इस खास इंटरव्यू में गौतम अडानी से NDTV से भी जुड़े सवाल पूछे गए। बता दें कि अडानी ग्रुप ने हाल ही में NDTV का टेकओवर किया है। उनसे पूछा गया कि क्या आप NDTV में भी अपने बाकी उद्योगों की तरह हस्तक्षेप नहीं करेंगे? आप संपादकीय आजादी को कैसे तय करेंगे?

इस सवाल के जवाब में गौतम अडानी ने कहा कि मैं आपको बताना चाहूंगा की एनडीटीवी विश्वसनीय, स्वतंत्र और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क रहेगा। मैनेजमेंट और संपादकीय में हमेशा एक लक्ष्मण रेखा रहेगी। हम चाहें तो इस पर लंबी बहस कर सकते हैं। जैसा कई और कर रहे हैं, लेकिन मेरा कहना है कि वक्त के साथ ये साफ हो जाएगा। तो हमें थोड़ा वक्त दें।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कंपनियां प्रोफेशनल लोगों के हाथ में है और वह कंपनी को रोजाना के कामों में कोई दखल नहीं देते हैं। यही बात एनडीटीवी पर भी लागू होगी।  

बता दें कि इंडिया टुडे मैगजीन ने दुनिया के तीसरे और भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) को 'न्यूज मेकर ऑफ द ईयर' घोषित किया है।  


टैग्स इंडिया टुडे गौतम अडानी संपादकीय
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago