होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया

उन पर एक आतंकवादी समूह का इंटरव्यू लेकर उसके ‘उद्देश्यों की पूर्ति’ करने का आरोप है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

इथियोपिया में न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से जुड़े एक स्वतंत्र वीडियो पत्रकार को राजधानी अदीस अबाबा में पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी एसोसिएटेड प्रेस ने बुधवार को दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टिंग यात्रा कर घर लौटने के बाद 28 नवंबर को आमिर अमन कियारो को देश की नई युद्ध-संबंधी आपातकालीन शक्तियों के तहत हिरासत में लिया गया है।  

इथियोपिया के मीडिया प्राधिकरण, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों ने कियारो को हिरासत में लिए जाने के बाद उसके संबंध में जानकारी मांगने के एपी के लगातार अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।

सरकारी मीडिया ने बुधवार को संघीय पुलिस का हवाला देते हुए उनकी हिरासत की सूचना दी और कहा कि उन पर एक आतंकवादी समूह का इंटरव्यू लेकर उसके ‘उद्देश्यों की पूर्ति’ करने का आरोप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय पत्रकार थॉमस एंगिडा और अदिसु मुलुनेह को भी हिरासत में लिया गया है।

संघीय पुलिस निरीक्षक टेस्फाये ओलानी ने सरकारी मीडिया को बताया कि पत्रकारों ने आपातकालीन कानून और इथियोपिया के आतंकवाद विरोधी कानून का उल्लंघन किया और जिसके लिए उन्हें सात से 15 साल तक की जेल हो सकती है।

एक बयान में एपी की कार्यकारी संपादक जूली पेस ने आग्रह किया कि कियारो को मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा, ‘एसोसिएटेड प्रेस बेहद चिंतित है कि उसके स्वतंत्र पत्रकार आमिर अमन कियारो को इथियोपिया सरकार ने हिरासत में लिया है, उन पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है, जो निराधार है। कियारो एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जिन्होंने इथियोपिया में संघर्ष के सभी पक्षों पर महत्वपूर्ण काम किया है। हम इथियोपिया सरकार से कियारो को तुरंत रिहा करने का आह्वान करते हैं।’

बता दें कि इथियोपिया की सरकार ने नवंबर में आपातकाल की घोषणा की थी।


टैग्स न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस एपी इथियोपिया वीडियो पत्रकार अदीस अबाबा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago