होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba के जूरी पैनल में शामिल हुए राज्यसभा के पूर्व सदस्य सैयद जफर इस्लाम

enba के जूरी पैनल में शामिल हुए राज्यसभा के पूर्व सदस्य सैयद जफर इस्लाम

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के पूर्व सदस्य सैयद जफर इस्लाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। पूर्व में वह इन्वेस्टमेंट बैंकर और ‘Deutsche Bank’ में मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) की जूरी के पैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सैयद जफर इस्लाम भी शामिल हो गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के पूर्व सदस्य सैयद जफर इस्लाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। पूर्व में वह इन्वेस्टमेंट बैंकर और ‘Deutsche Bank’ में मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

जफर इस्लाम को वर्ष 2017 में ‘एयर इंडिया’ (Air India) में नॉन- ऑफिशियल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। वह अक्सर ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ जैसे राष्ट्रीय अखबारों में आर्थिक और राजनीतिक मामलों पर लिखते रहते हैं।

गौरतलब है कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।

इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।

आपको यह भी बता दें कि इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं,  डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स इनबा टीवी न्यूज इनबा अवॉर्ड्स एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल सुनील कुमार अरोड़ा इनबा जूरी सैयद जफर इस्लाम
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

8 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago