होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस कंपनी से जुड़े Adobe India के पूर्व मार्केटिंग हेड सुंदर मदाक्षीरा
अब इस कंपनी से जुड़े Adobe India के पूर्व मार्केटिंग हेड सुंदर मदाक्षीरा
मदाक्षीरा को तमाम प्रतिष्ठित कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम करने का 26 साल से अधिक का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एडोब इंडिया’ (Adobe India) के पूर्व मार्केटिंग हेड सुंदर मदाक्षीरा (Sunder Madakshira) ने ‘रेजोल्व’ (Rezolve) कंपनी के साथ नई शुरुआत की है। उन्होंने इस कंपनी में भारत में बतौर चीफ एग्जिक्यूटव ऑफिसर (CEO) जॉइन किया है।
अपनी इस भूमिका में वह भारत में ‘रेजोल्व’ के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सभी पहलुओं का नेतृत्व करेंगे। मदाक्षीरा को सेल्स और मार्केटिंग में वरिष्ठ भूमिकाओं में 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
बतौर मार्केटिंग हेड ‘एडोब इंडिया’ से पहले वह EdgeVerve, SAP, Harman, Infosys, Wipro और Hindustan Lever (Unilever) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।
टैग्स एडोब सुंदर मदाक्षीरा एडोब इंडिया रेजोल्व