होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रिजल्टिक्स’ को अलविदा कहकर कुलमीत बावा ने तलाशी नई मंजिल
‘रिजल्टिक्स’ को अलविदा कहकर कुलमीत बावा ने तलाशी नई मंजिल
‘रिजल्टिक्स’ से पहले कुलमीत बावा ‘एडोब’ (साउथ एशिया) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
डिजिटल क्षेत्र में नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनी ‘रिजल्टिक्स’ (Resulticks) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ‘जापान एंड एशिया पैसिफिक’ (JAPAC) के प्रेजिडेंट पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद कुलमीत बावा ने ‘SAP SE’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें SAP (Indian Subcontinent) का प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कुलमीत की नियुक्ति 20 जुलाई 2020 से प्रभावी होगी। कुलमीत गुरुग्राम से अपना कामकाज संभालेंगे और SAP Asia Pacific Japan (APJ) के प्रेजिडेंट स्कॉट रसेल (Scott Russell) को सीधे रिपोर्ट करेंगे।
इस बारे में स्कॉट रसेल का कहना है, ‘इन दिनों चल रहे महामारी के दौर में कंपनियों को तेजी से कदम उठाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने की आवश्यकता है। हम अपने कस्टमर्स का सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि कुलपीत की नॉलेज और उनका अनुभव SAP India को निरंतर सफलता के लिए प्रेरित करेगा।’ वहीं, अपनी नई भूमिका के बारे में कुलमीत बावा का कहना है, ‘मैं सिंगापुर से भारत वापसी को लेकर उत्साहित हूं। यहां मैं स्थानीय ग्राहकों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं, जिससे उन्हें सफल व्यावसायिक परिणाम प्राप्त करने के लिए नवीन तकनीकों को अपनाने में मदद मिलेगी।’
बता दें कि ‘रिजल्टिक्स’ के साथ कुलमीत बावा करीब एक साल से जुड़े हुए थे और सीईओ व को-फाउंडर ‘रेडिका सुब्रमण्यम’ (Redickaa Subramanium) के साथ काम कर रहे थे। वर्ष 2017 में ‘रिजल्टिक्स’ की स्थापना की गई थी और यह एशिया का पहला प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसे मल्टीचैनल कैंपेन मैनेजमेंट के लिए ‘Gartners Magic Quadrant’ में रखा गया है। इसे मल्टीचैनल मार्केटिंग हब के लिए 2018 और 2019 Magic Quadrant में भी नामित किया जा चुका है। ‘रिजल्टिक्स’ से पहले कुलमीत बावा ‘एडोब’ (साउथ एशिया) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। एडोब इंडिया में उन्होंने करीब साढ़े सात सात लंबी पारी खेली। इसके अलावा वह करीब 12 साल तक भारतीय सेना में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट सेक्टर का रुख कर लिया था।
‘एडोब’ से पहले कुलमीत बावा ‘सन माइक्रोसिस्टम्स’ (Sun Microsystems) और ‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया’ (Microsoft India) में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। कुलमीत ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद से मार्केटिंग में एमबीए किया है, इसके अलावा वह देश की प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे के छात्र भी रह चुके हैं।
टैग्स कुलमीत बावा रिजल्टिक्स स्कॉट रसेल