होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Star News’ रीयूनियन में मिले पत्रकार साथी, शेयर की खट्टी-मीठी यादें

‘Star News’ रीयूनियन में मिले पत्रकार साथी, शेयर की खट्टी-मीठी यादें

एक अप्रैल को दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु समेत देश के तमाम हिस्सों से पत्रकार साथी जुटे और अपनी यादें ताजा कीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जीवन अनवरत चलने का नाम है। जीवन के इस सफर में हम तमाम लोगों से मिलते हैं, उनके साथ काम करते हैं और फिर अपनी-अपनी दिशा में बढ़ जाते हैं, लेकिन ‘रीयूनियन’ (Reunion) के दौरान जब उन साथियों से मुलाकात होती है तो दिल को काफी अच्छा मिलता है और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।

कुछ इसी तरह की यादों को शेयर करने के लिए हिंदी न्यूज चैनल ‘स्टार न्यूज’ अब (एपीबी न्यूज) की ‘रीयूनियन’ (Reunion) का आयोजन किया गया। दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित एक क्लब में एक अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में तकरीबन 250 पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और आपस में खट्टी मीठी यादें शेयर कीं। इनमें से कुछ पत्रकार अब एंटरप्रिन्योर हो चुके हैं, कुछ राजनीति की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं जबकि कई पत्रकार अब दूसरे मीडिया संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

तस्वीरों में देखें, ‘Star News Reunion’ की सुनहरी शाम

शनिवार की शाम करीब पांच बजे से शुरू होकर देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मुंबई, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु समेत देश के तमाम हिस्सों से पत्रकार साथी जुटे और अपनी यादें ताजा कीं। हालांकि, इस दौरान तमाम साथी ऐसे भी रहे, जो किन्हीं कारणोंवश नहीं आ सके।

यह ‘स्टार न्यूज’ की पहली रीयूनियन थी, जो 20 साल बाद हुई। बता दें कि 20 साल पहले 31 मार्च की रात को ही ‘स्टार न्यूज’ की लॉन्चिंग हुई थी। हालांकि, वर्ष 2012 में ‘स्टार न्यूज’ का नाम बदलकर ‘एबीपी न्यूज’ कर दिया गया था।

‘Star News Reunion 2023’ के नाम से हुए इस कार्यक्रम में ‘स्टार न्यूज’ की फाउंडर और तत्कालीन सीईओ रवीना राज कोहली, स्टार न्यूज के संपादक रहे शाजी जमां, सौरभ सिन्हा, राजीव खांडेकर, रजनीश आहूजा, उपेंद्र राय, मिलिंद खांडेकर, किशोर अजवाणी, अंजना ओम कश्यप, संदीप चौधरी, शाजिया इल्मी, उमेश कुमावत, अनुराग मुस्कान, पंकज झा, जितेंद्र दीक्षित, सईद अंसारी, सुनील सैनी, नवीन कपूर, ब्रजेश कुमार सिंह, राहुल महाजन, पद्मजा जोशी, प्रियंका संभव, पीयूष पद्माकर, उत्पल चौधरी, विनीता यादव, संजीव रतन सिंह और श्रीवर्धन त्रिवेदी जैसे तमाम जाने-माने नाम शामिल रहे।

इस मुहिम का मकसद था कि ‘स्टार न्यूज’ से जुड़े पुराने साथी एक जगह पर एक साथ एकत्रित होकर पुराने पलों को याद कर सकें और अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार कर सकें।कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, अरुणोदय प्रकाश और प्रवीण यादव की अहम भूमिका रही।


टैग्स एबीपी न्यूज रीयूनियन स्टार न्यूज
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

8 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago