होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार राणा अय्यूब को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
पत्रकार राणा अय्यूब को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
महिला पत्रकार राणा अय्यूब के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
महिला पत्रकार राणा अय्यूब के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।
अधिकारी ने कहा कि राणा अय्यूब की शिकायत पर पश्चिम क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने में रविवार को आईपीसी की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) सहित विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।
राणा अय्यूब ने भी ट्वीट किया, 'मुंबई पुलिस ने मेरे खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने, ट्वीट से छेड़छाड़ करने और मौत व बलात्कार की धमकी देने वालों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।'
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में शुक्रवार को चार ट्विटर और दो इंस्टाग्राम अकाउंट यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ये आरोपी अय्यूब के बारे में फर्जी खबर पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्हें सऊदी अरब से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ-साथ यूजर्स ने अय्यूब को रेप और जान से मारने की धमकी भी दी।
25 जनवरी को अय्यूब ने ट्वीट किया था, '26.4 हजार ट्वीट्स, जिनमें से ज्यादातर गाली-गलौज, रेप और जान से मारने की धमकी हैं, मुझे आतंकी हमदर्द बताते हैं। अधिकांश ट्वीट भारतीय दक्षिणपंथी और सऊदी राष्ट्रवादियों के हैं जो मेरे द्वारा यमन के साथ एकजुटता में एक ट्वीट पोस्ट करने के बाद किए गए हैं।
टैग्स सोशल मीडिया महिला पत्रकार मुंबई पुलिस राणा अय्यूब