होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिनदहाड़े महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या
दिनदहाड़े महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या
महिला पत्रकार ने कुछ दिन पूर्व ही फेसबुक पोस्ट कर अपनी जान को खतरा बताया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
महिला अधिकारों की समर्थक मीना को कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर जान से मारने का धमकी भी मिली थी और उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में इस बात की जानकार देते हुए अपनी जान को खतरा भी बताया था। इसके कुछ दिन बाद ही हमलावरों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते हुई गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
बताया जाता है कि हमलावरों ने इस हत्याकांड को दिनदहाड़े उस समय अंजाम दिया, जब मीना मंगल शनिवार की सुबह अपने काम के लिए जा रही थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि मीना की हत्या के पीछे किसी कट्टरपंथी संगठन का हाथ हो सकता है।
टैग्स महिला पत्रकार महिला पत्रकार की हत्या काबुल मीना मंगल