होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ET NOW से जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार तमन्ना इनामदार

इस बड़े पद पर ET NOW से जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार तमन्ना इनामदार

तमन्ना इनामदार को ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टाइम्स नेटवर्क के बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) ने अपनी एडिटोरियल टीम को मजबूती देने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत चैनल ने वरिष्ठ पत्रकार तमन्ना इनामदार को अपॉइंट किया है। उन्हें यहां पर सीनियर एडिटर (पॉलिसी और पॉलिटिक्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नई भूमिका में तमन्ना इनामदार रात नौ बजे आने वाले चैनल के प्राइम टाइम शो ‘India Development Debate’ को प्रजेंट करेंगी। इसके अलावा वह चैनल पर प्रसारित होने वाली डिबेट और पॉलिटिकल न्यूज पर तैयार होने वाले रिपोर्ताज का काम संभालेंगी।   

इनामदार मुंबई ऑफिस से अपना कामकाज संभालेंगी और ‘ईटी नाउ’ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया को रिपोर्ट करेंगी। इस बारे में निकुंज डालमिया का कहना है, ‘तमन्ना को बिजनेस, पॉलिटिक्स और इकनॉमिक्स की खबरों को कवर करने का काफी अनुभव है। अपनी टीम में तमन्ना की नियुक्ति से मैं बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि उनके आने से हमारे कंटेंट को और अधिक मजबूती मिलेगी।’

वहीं, अपनी नियुक्ति के बारे में इनामदार का कहना है, ‘बिनजेस न्यूज के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे इस चैनल से जुड़ने पर मैं काफी रोमांचित हूं।’ गौरतलब है कि इनामदार को बॉडकास्टिंग के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर, प्राइम टाइम न्यूज एंकर और प्रजेंटर के रूप में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।


टैग्स ईटी नाउ निकुंज डालमिया टाइम्स नेटवर्क तमन्ना इनामदार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago