होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस गंभीर मामले में फंसे मैगजीन के संपादक को कोर्ट से मिली राहत

इस गंभीर मामले में फंसे मैगजीन के संपादक को कोर्ट से मिली राहत

गंभीर मामले में फंसे एक मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ समेत दो पत्रकारों को कोर्ट से राहत मिली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘कारवां मैगजीन’ (Caravan) के एडिटर-इन-चीफ परेश नाथ और पत्रकार कौशल श्रॉफ को अदालत से राहत मिल गई है। दरअसल, अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में उन्हें जमानत दे दी है। यह जमानत एक लाख रुपए की गारंटी और 20 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर दी गई है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैगजीन ने 16 जनवरी को ‘द डी कंपनीज’ के नाम से एक आर्टिकल प्रकाशित किया था, जिसमें विवेक डोभाल के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। इसके बाद विवेक की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। विवेक के अधिवक्ता का कहना था कि बिना किसी सबूत के इस आर्टिकल को प्रकाशित किया गया था। उन्होंने कहा था इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने भी इस आर्टिकल का हवाला देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक डोभाल के खिलाफ मानहानिपरक आरोप लगाए थे।

यह मामला दिल्ली की अदालत में चल रहा है, जिसमें परेश नाथ और कौशल श्रॉफ को जमानत मिल गई है। मामले में अगली सुनवाई नौ मई को होगी। कोर्ट ने जयराम नरेश को नौ मई को उपस्थित होने का आदेश दिया है, जिसमें उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। 22 जनवरी को यह मामला संज्ञान में आने के बाद विशाल डोभाल की ओर से तीनों के खिलाफ दो मार्च को सम्मन जारी किया गया था। कोर्ट का मानना है कि विवेक डोभाल के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथमदृष्टया मानहानि के हैं।


टैग्स मैगजीन अजीत डोभाल कारवां परेश नाथ विवेक डोभाल आपराधिक मानहानि जयराम नरेश
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago