होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा के घर पहुंची ED की टीम
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा के घर पहुंची ED की टीम
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों के कई शहरों में बड़े पैमाने पर जांच की कार्यवाही की जा रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों के कई शहरों में बड़े पैमाने पर जांच की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ED ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, विशाखापत्तनम, कोलकाता समेत कुल 26 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है।
बता दें कि ED द्वारा यह कार्रवाई कोयला तस्करी और सरकारी अधिकारियों द्वारा नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित करने के मामले में की जा रही है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तलाश की जा रही है। इस कड़ी में ED अब छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा तक भी पहुंच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को ED की एक टीम छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबराके भिलाई सेक्टर 9 और रायपुर निवास पर भी जांच के लिए पहुंची है।
काबरा 1997 बैच के आइपीएस ऑफिसर हैं और वह छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त होने के साथ वह परिवहन विभाग के आयुक्त भी हैं। वह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बेहद ही करीबी माने जाते हैं।
टैग्स छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय ईडी दीपांशु काबरा छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त