होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI रिपोर्ट ने ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के बदलते रुझानों की ओर किया इशारा

TRAI रिपोर्ट ने ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के बदलते रुझानों की ओर किया इशारा

भारतीय टेलीकॉम और प्रसारण क्षेत्र में मार्च 2025 में समाप्त तिमाही के दौरान कई अहम बदलाव देखे गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

भारतीय टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में मार्च 2025 में समाप्त तिमाही के दौरान कई अहम बदलाव देखे गए हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी ‘टेलीकॉम सर्विसेज परफॉर्मेंस इंडिकेटर रिपोर्ट’ के मुताबिक, इस तिमाही की सबसे अहम बातों में से एक पेड डीटीएच सेवाओं के सक्रिय सब्सक्राइबर्स की संख्या में गिरावट है।

मार्च 2025 तक पेड डीटीएच के कुल सक्रिय सब्सक्राइबर 5.692 करोड़ रह गए हैं, जो दिसंबर 2024 में 5.822 करोड़ थे। यानी केवल तीन महीनों में करीब 13 लाख सब्सक्राइबर्स की कमी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं में बदलाव, या फिर ब्रॉडकास्टर्स और डीटीएच ऑपरेटर्स द्वारा हाल ही में किए गए पैकेजिंग और मूल्य निर्धारण में बदलावों का असर हो सकता है।

भारत में फिलहाल चार प्रमुख पेड डीटीएच सेवा प्रदाता सक्रिय हैं। इनके अलावा, दूरदर्शन का DD Free Dish, जो एक फ्री-टू-एयर सेवा है, स्वतंत्र रूप से संचालित होता है और इस आंकड़े में शामिल नहीं किया गया है।

इस रिपोर्ट में पेड टीवी और डीटीएच क्षेत्रों के प्रमुख रुझानों को रेखांकित किया गया है, साथ ही उद्योग की राजस्व स्थिति का भी सार प्रस्तुत किया गया है।

3 मार्च 2017 के टैरिफ ऑर्डर (संशोधित) के तहत ब्रॉडकास्टर्स द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 908 उपग्रह टीवी चैनल्स को डाउनलिंकिंग की अनुमति प्राप्त है। इनमें से 333 चैनल्स को पेड चैनल के रूप में रिपोर्ट किया गया है।

इन 333 पेड चैनलों में 232 स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD) और 101 हाई डेफिनिशन (HD) चैनल्स शामिल हैं।

DTH सब्सक्राइबर्स की संख्या में धीरे-धीरे हो रही गिरावट एक बड़े बदलाव का संकेत देती है, जहां दर्शक पारंपरिक टीवी के बजाय ब्रॉडबैंड आधारित मनोरंजन विकल्पों, जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख कर रहे हैं।
इंटरनेट की पहुंच और सस्ते डेटा प्लान्स के कारण भारत में ‘कॉर्ड कटिंग’ (यानि पारंपरिक टीवी सेवाओं को छोड़ना) का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, खासकर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में।

हालांकि, यह भी ध्यान देने योग्य है कि करीब 5.7 करोड़ सक्रिय पेड डीटीएच सब्सक्राइबर आज भी बने हुए हैं, जो दर्शाता है कि सेटेलाइट के जरिए मिलने वाला लीनियर टीवी भारत के गैर-मेट्रो और ग्रामीण इलाकों में आज भी प्रासंगिक बना हुआ है।

यह आंकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं, जब ब्रॉडकास्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में संरचनात्मक बदलाव हो रहे हैं। नए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर्स (RIOs) की प्रक्रिया, ब्रॉडकास्टर्स और डीटीएच ऑपरेटर्स के बीच बदलती समीकरण और हालिया मूल्य परिवर्तन- ये सभी आने वाले समय में सब्सक्राइबर्स के व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं।

अब इंडस्ट्री की निगाहें अगली तिमाही की दिशा पर टिकी होंगी, जब नियामकीय नीतियों और मूल्य निर्धारण से जुड़े चर्चाएं बाजार की धारणा को और ज्यादा आकार देंगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

27 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

54 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

38 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago