होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोविड-19 के बाद कैसी होगी विज्ञापन की दुनिया, बताएंगे मीडिया मुगल डॉ.अनुराग बत्रा

कोविड-19 के बाद कैसी होगी विज्ञापन की दुनिया, बताएंगे मीडिया मुगल डॉ.अनुराग बत्रा

‘लॉकडाउन वाइब्स’ सीरीज के तहत 28 अप्रैल की शाम पांच बजे नवभारत के फेसबुक पेज पर होंगे लाइव

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश-दुनिया में कोहराम मचा रहे कोरोनावायरस (कोविड-19) के बारे में लोगों को जागरूक करने और विभिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभावों से अवगत कराने के लिए हिंदी दैनिक अखबार नवभारत की ओर से  ‘लॉकडाउन वाइब्स’ (Lockdown, Vibes) सीरीज की शुरुआत की गई। ‘लाइव फेसबुक’ (LIVE Facebook) के तहत यह सीरीज 27 अप्रैल 2020 की शाम 5.00 से शुरू की गई है। इसमें पहले दिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ‘लाइव फेसबुक’ पर देश और महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोनावायरस महामारी को लेकर सरकार के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस सीरीज के तहत दूसरे दिन यानी 28 अप्रैल की शाम पांच बजे ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा  ‘कोविड-19 के बाद विज्ञापन की दुनिया में बदलाव’ के विषय पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह कोरोनावायरस पर लोगों का मार्गदर्शन भी करेंगे। वह नवभारत के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/enavabharat पर लाइव होंगे।   

बता दें कि नवभारत की डिजिटल टीम की ओर से शुरू की गई यह वेबिनार सीरीज दो मई तक चलेगी। इस सीरीज के तहत देश की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया किया जाएगा। ये हस्तियां कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन के बारे में देशवासियों को संबोधित करेंगी। इसमें कोरोनावायरस से संबंधित जानकारियों और सावधानियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा नवभारत लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस देवेन्द्र फडणवीस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago