होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब पहले जैसा नहीं रहा दूरदर्शन, कायम किया ये रिकॉर्ड
अब पहले जैसा नहीं रहा दूरदर्शन, कायम किया ये रिकॉर्ड
दूरदर्शन अब पहले जैसा नहीं रहा है, क्योंकि इसके खाते में अब खास उपलब्धि जुड़ गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इसके अलावा सुप्रिया साहू ने एक चार्ट भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस अवधि में चैनल की ग्रोथ किस तरह रही है। इस चार्ट के अनुसार वर्ष 2014-2015 में दूरदर्शन का सकल राजस्व (gross revenue) जहां 990.5 करोड़ रुपए था, वह वर्ष 2018-19 में बढ़कर 1113.7 रुपए हो गया है। शुद्ध राजस्व (net revenue) में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्ष 2014-15 में जहां यह 884.2 करोड़ रुपए था, वह बढ़कर वर्ष 2018-19 में 943.8 करोड़ रुपए हो गया है।
इससे पूर्व प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्रसार भारती बोर्ड की 154वीं बैठक में वर्ष 2019-2020 के दौरान दूरदर्शन में नए और क्वालिटी कंटेंट में महत्वपूर्ण निवेश के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि ब्रॉडकास्टर्स द्वारा ‘डीडी फ्रीडिश’ से अपने चैनल हटाने के बाद खाली हुए गैप को भरने के लिए दूरदर्शन किस तरह काम कर रहा है।
दूरदर्शन के रेवेन्यू को लेकर सुप्रिया प्रसाद द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
A new record created by team DD. Highest revenue earned in the last five years. Doordarshan turns around. No longer a loss making organisation. Now operationally profitable.Thank you @mediasurya @shashidigital @raj3eev pic.twitter.com/MLBtYV3jiu
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) April 9, 2019
टैग्स दूरदर्शन सुप्रिया साहू