होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'Disney Star' में इस बड़े पद से अर्घ्य चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

'Disney Star' में इस बड़े पद से अर्घ्य चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

चक्रवर्ती ने सितंबर 2017 में इस कंपनी को जॉइन किया था। सूत्रों के अनुसार, 30 जून 2022 इस कंपनी में उनका आखिरी कार्यदिवस होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘डिज्नी स्टार इंडिया’ (Disney Star India) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales, Entertainment Business) अर्घ्य चक्रवर्ती (Arghya Chakravarty) ने यहां अपनी करीब साढ़े चार साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कंपनी में 30 जून उनका आखिरी कार्यदिवस होगा।

इस बारे में आधिकारिक पुष्टि के लिए हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने ‘डिज्नी स्टार’ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

बता दें कि चक्रवर्ती ने सितंबर 2017 में ‘डिज्नी स्टार’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया‘ समूह की एंटरटेनमेंट कंपनी ‘टाइम्स इनोवेटिव मीडिया’ (Times Innovative Media) में बतौर सीईओ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।  

अपने करीब तीन दशक के करियर में चक्रवर्ती ‘टाटा स्टील’ (Tata Steel), ‘एशियन पेंट्स’ (Asian Paints) और ‘पेप्सिको’ (PepsiCo) जैसी जानी-मानी कंपनियों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

चक्रवर्ती ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (Indian Institute of Management) कोलकाता से मार्केटिंग/मार्केटिंग मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया है।


टैग्स इस्तीफा रिजाइन स्टार डिज्नी अर्घ्य चक्रवर्ती ऐड सेल्स बिजनेस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago