होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रभ सिमरन सिंह ने Disney+ Hotstar में इस बड़े पद को छोड़ने का लिया फैसला
प्रभ सिमरन सिंह ने Disney+ Hotstar में इस बड़े पद को छोड़ने का लिया फैसला
अपने अगले कदम के बारे में प्रभ सिमरन सिंह का कहना है कि वह बड़ी और जटिल समस्याओं विशेष रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और सबस्क्रिप्शंस हेड प्रभ सिमरन सिंह (Prabh Simran Singh) ने यहां अपनी करीब पांच साल पुरानी पारी को विराम देने का फैसला लिया है। सिंह ने अक्टूबर 2015 में ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘गूगल‘ (Google) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रभ सिमरन ने ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ से अलग होने के बारे में ‘लिंक्डइन’ पर घोषणा की है। फिलहाल वह इस साल दिसंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में प्रभ सिमरन सिंह ने कहा है, ‘मैंने कल हॉटस्टार से अलग होने की घोषणा की है, जहां पर मैंने सीखा है कि बड़े सपनों को किस तरह साकार किया जाता है। यूजर्स के अपार प्यार के बल पर विश्व रिकॉर्ड बनाने से लेकर हॉटस्टार को भारत में सबसे बड़ी सब्सक्रिप्शन सेवा के रूप में बनाने तक पिछले पांच वर्ष काफी परिवर्तनकारी रहे हैं। इसमें सिर्फ पिछले दो साल में 30 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। आज Disney+ के ग्लोबल सबस्क्राइबर्स में Hotstar का एक तिहाई योगदान है। मैं साल के अंत तक हॉटस्टार में रहूंगा।’
अपने अगले कदम के बारे में प्रभ सिमरन सिंह का कहना है कि वह बड़ी और जटिल समस्याओं विशेष रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। इस भूमिका से पहले वह कंपनी में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Consumer & Revenue) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
टैग्स गूगल स्टार डिज्नी प्रभ सिमरन सिंह