होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिश टीवी के सीईओ मनोज डोभाल बने चेयरमैन
डिश टीवी के सीईओ मनोज डोभाल बने चेयरमैन
डिश टीवी ने वर्तमान चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
डिश टीवी ने वर्तमान चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डिश टीवी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को इसकी जानकारी दी है।
यह घोषणा कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2024–25 की चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ की गई।
मनोज डोभाल को एफएमसीजी, टेलीकॉम, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
वह इस नई जिम्मेदारी के साथ व्यापक विशेषज्ञता लेकर आ रहे हैं। डोभाल टाटा स्काई लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशंस, इंडिया कास्ट मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन, डाबर इंडिया लिमिटेड, डियाजियो इंडिया और वाडीलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी कई प्रमुख कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
अपने पूर्व कार्यकालों में वे बांग्लादेश स्थित आकाश डीटीएच (बेक्सिमको कम्युनिकेशंस) में चीफ ऑपरेटिंग ऑपरेशन और टाटा स्काई ब्रॉडबैंड में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं हेड ऑफ सेल्स जैसी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में रहे हैं।
उन्हें रणनीतिक सोच, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने, बिक्री बढ़ाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए जाना जाता है।
टैग्स