होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Dish TV ने पूर्व ब्यूरोक्रेट जोहरा चटर्जी को नियुक्त किया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

Dish TV ने पूर्व ब्यूरोक्रेट जोहरा चटर्जी को नियुक्त किया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

डीटीएच ऑपरेटर ‘डिश टीवी’ (Dish TV) ने कथित तौर पर पूर्व ब्यूरोक्रेट जोहरा चटर्जी को अपना इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (स्वतंत्र निदेशक) नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

डीटीएच ऑपरेटर ‘डिश टीवी’ (Dish TV) ने कथित तौर पर पूर्व ब्यूरोक्रेट जोहरा चटर्जी को अपना इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (स्वतंत्र निदेशक) नियुक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अतिरिक्त डायरेक्टर के तौर पर बोर्ड में नियुक्त करने की स्वीकृति लेने के लिए डिश टीवी ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के साथ चार नाम साझा किए हैं। अपलिंकिंग दिशानिर्देशों के तहत MIB की स्वीकृति आवश्यक है। ये चार नाम हैं राजेश साहनी, वीरेंद्र टग्रा, गिरीश श्रीकृष्ण परांजपे और अरविंद नचाया मपनगड़ा।

डिश टीवी द्वारा अपने बोर्ड में यस बैंक द्वारा सुझाए दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स को शामिल करने पर सहमत होने से डिश टीवी के सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक और सुभाष चंद्रा के बीच लड़ाई अब समाप्त होती दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 मार्च के बाद यह पहली नियुक्ति है, जब डिश टीवी के शेयरधारकों ने चार नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए अपनी मंजूरी के लिए विशेष प्रस्तावों को खारिज कर दिया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1979 बैच के IAS अधिकारी चटर्जी 2014 में कपड़ा मंत्रालय के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

टैग्स डीटीएच ऑपरेटर डिश टीवी जोहरा चटर्जी स्वतंत्र निदेशक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago