होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे दूरदर्शन केंद्र पटना के पूर्व निदेशक पुरुषोत्तम नारायण सिंह

नहीं रहे दूरदर्शन केंद्र पटना के पूर्व निदेशक पुरुषोत्तम नारायण सिंह

दूरदर्शन केंद्र पटना के पूर्व निदेशक और कवि पुरुषोत्तम नारायण सिंह नहीं रहे। गुरुवार रात करीब 12 बजे उन्होंने हरियाणा के झज्जर स्थित सबसे बड़े अस्पताल एम्स में अपनी अंतिम सांसे ली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दूरदर्शन केंद्र पटना के पूर्व निदेशक और कवि पुरुषोत्तम नारायण सिंह नहीं रहे। कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। गुरुवार रात करीब 12 बजे उन्होंने हरियाणा के झज्जर स्थित सबसे बड़े अस्पताल एम्स में अपनी अंतिम सांसे ली।

बता दें कि दो दिनों पूर्व कोरोना ने उनके युवा पुत्र को उनसे छीन लिया था। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार ओंकेश्वर पांडे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद करते हुए एक पोस्ट लिखी है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं-

मेरे मित्र, पड़ोसी और पटना दूरदर्शन के पूर्व निदेशक पुरुषोत्तम नारायण सिंह नहीं रहे। I am going.... ये तीन शब्द आज मेरे वॉट्सऐप पर तीन बजकर तिरपन मिनट पर चमके, तो कलेजा सिहर उठा। मैसेज पी.एन. सिंह का था। तत्काल फोन वापस लगाया तो उधर से चिर-परिचित आवाज़ पी.एन. सिंह की थी। लड़खड़ाती आवाज़ में बोले- सबको बता दीजिए पांडे जी, मैं जा रहा हूं। मैं कुछ कहता इससे पहले, फोन काट दिया और फिर नहीं उठाया... देर शाम दिल का दौरा पड़ा और रात 11.53 पर उनके निधन की पुष्टि हो गयी।

करीब 10 दिनों से वे कोरोना से पीड़ित थे। हालत गंभीर हुई तो झज्जर एम्स में भर्ती कराया गया। हर संभव इलाज हुआ, लेकिन चार दिन पहले जब उनका इकलौता बेटा आलाप कोरोना के कारण गुजर गया, तो वे हिम्मत हार गये।

बहुआयामी प्रतिभा के धनी पी.एन. सिंह दूरदर्शन के गलियारे में सुपरिचित नाम तो थे ही, वह एक कवि, संगीतकार, नाटककार, शोधकर्ता, प्रस्तुतकर्ता/ एंकर, और सबसे बढ़कर एक मृदु भाषी इंसान थे। दूरदर्शन में एक निर्माता और निर्देशक होने के साथ साथ टेलीविजन प्रॉडक्शन एंड मैनेजमेंट के अलावा चैनल प्रबंधक के रूप में भी उन्होंने कुल मिलाकर 26 साल तक काम किया और इस दौरान विभिन्न प्रारूपों में 2000 से अधिक टीवी कार्यक्रमों का निर्माण किया।

वे डीडी-नेशनल, डीडी-मेट्रो और डीडी-भारती में वरिष्ठ प्रबंधन के पद पर रहे। दूरदर्शन का रांची केंद्र और पटना केंद्र खोला। 2003 से मीडिया मार्केटिंग में भी रहे और 2003 में डीडी के राजस्व को 21 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2010 में 260 करोड़ रुपए तक का अद्भुत ग्राफ पहुंचाने में योगदान रहा।

दो साल पहले डीडी से रिटायर होने के बाद से वे कुछ फिल्म निर्माण और पं. सुरेश नीरव के अखिल भारतीय सर्व भाषा साहित्य समन्वय समिति के मंच से जुड़कर साहित्य सेवा में लगे हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बहू और सवा साल की एक पोती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दें।


टैग्स कोरोना वायरस दूरदर्शन केंद्र पटना के पूर्व निदेशक पुरुषोत्तम नारायण सिंह
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago