होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार दिलीप तिवारी ने Zee Media को कहा अलविदा

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप तिवारी ने Zee Media को कहा अलविदा

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप तिवारी ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी 22 साल से ज्यादा पुरानी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप तिवारी ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी 22 साल से ज्यादा पुरानी पारी को विराम दे दिया है। दिलीप तिवारी वर्तमान में करीब ढाई साल से यहां सीईओ (क्लस्टर-3) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस क्लस्टर में ‘जी यूपी-उत्तराखंड’, ‘जी एमपी-छत्तीसगढ़’, ‘जी पंजाब-हरियाणा-हिमाचल’ और ‘जी-सलाम’ (उर्दू) चैनल्स शामिल हैं। फिलहाल वह यहां नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं।

बता दें कि दिलीप तिवारी 22 साल से ज्यादा समय से ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 1999 में ‘जी’ के साथ अपना सफर शुरू किया था। पहले वह आउटपुट में थे, इसके बाद वह पॉलिटिकल ब्यूरो में चले गए। बतौर रिपोर्टर उनका सबसे पहला चैलेंजिंग असाइनमेंट वर्ष 2002 में गोधरा में हुए दंगों की रिपोर्टिंग थी। मुंबई में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या मामले की कवरेज भी उन्होंने की है।

‘जी’ में अपनी पारी के दौरान उन्हें एक दर्जन से ज्यादा बार पाकिस्तान जाकर कवरेज करने का मौका मिला। इस दौरान वह इमरान खान, नवाज शरीफ जैसे पाकिस्तान के शीर्ष राजनेताओं से लेकर तमाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू कर चुके हैं। एक झूठे मामले में पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में सजा काट रहे सरबजीत की स्टोरी को उन्होंने ही भारत में ब्रेक किया था। 

‘जी’ में रहते हुए दिलीप तिवारी ने फॉरेन अफेयर्स और पीएमओ को कवर करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कई विदेशी दौरों और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके शुरुआती चार विदेशी दौरों (नेपाल,भूटान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया) को भी कवर किया है। उन्हें पार्लियामेंट कवर करने का करीब 15 साल का अनुभव है।

मूल रूप से जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले दिलीप तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 24 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के पूर्व समूह संपादक दिलीप पडगांवकर (अब दिवंगत) के प्रॉडक्शन हाउस ‘APCA’ (Asia Pacific Communication Associates) से बतौर इंटर्न की थी। यहां करीब एक-डेढ़ साल काम करने के बाद वह ‘अमर उजाला’ ग्रुप के पहले हिंदी बिजनेस डेली ‘कारोबार’ से जुड़ गए और फिर कुछ समय बाद वहां से अलविदा कहकर ‘जी’ में आ गए। कुछ समय के लिए दिलीप तिवारी ने ‘जनसत्ता’ और ‘आज’ के लिए बतौर फ्रीलॉन्सर भी काम किया है।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने इकनॉमिक्स में एमए किया है। इसके अलावा उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से बीजेएमसी (BJMC) की पढ़ाई की है। यहां वह अपने बैच के टॉपर रहे हैं।

अपने अगले कदम के बारे में फिलहाल दिलीप तिवारी ने खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि वह जल्द ही इस बारे में जानकारी देंगे। दिलीप तिवारी का यह भी कहना है, ‘मुझे ZEE के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा का हमेशा मार्गदर्शन मिला है और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं इस संस्थान में रिपोर्टर से लेकर सीईओ जैसे बड़े पद पर पहुंचा, ऐसा केवल ‘जी’ में ही हो सकता है और इसके लिए मैं अपने सहयोगियों और टीम को भी धन्यवाद देता हूं।‘ समाचार4मीडिया की ओर से दिलीप तिवारी को उनके अगले सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स मीडिया जी मीडिया इस्तीफा दिलीप तिवारी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago