होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिजनेस कंसल्टिंग व प्रोडक्ट मैनेजमेंट कंपनी 'ग्रोथरेकी' हुई लॉन्च

बिजनेस कंसल्टिंग व प्रोडक्ट मैनेजमेंट कंपनी 'ग्रोथरेकी' हुई लॉन्च

डिजिटल इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले ओम शरण पांडे ने अपनी नई कंपनी लॉन्च कर दी है। उन्होंने 'ग्रोथरेकी' के तहत 'ब्रैंड तायनम' के नाम से इस पहल की शुरुआत की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

डिजिटल इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले ओम शरण पांडे ने अपनी नई कंपनी लॉन्च कर दी है। उन्होंने 'ग्रोथरेकी' के तहत 'ब्रैंड तायनम' के नाम से इस पहल की शुरुआत की है।

ग्रोथरेकी के संस्थापक व सीईओ ओम शरण पांडे ने बताया कि यह कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन डिजिटल कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान करेगी। उनका कहना है कि डिजिटल बिजनेस से जुड़े हर पहलू पर विशेषज्ञ समाधान उपलब्ध कराना इसका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केट में एकरूपता और जड़ता को तोड़ने की जरूरत थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह नया प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।

ग्रोथरेकी पारंपरिक तरीकों से हटकर काम करेगी। इसमें डेटा आधारित विश्लेषण, गहरी बाजार समझ (इन-डेप्थ मार्केट इंटेलिजेंस) और डिजिटल समस्याओं का तेजी से समाधान करने की रणनीति अपनाई जाएगी। पांडे के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनका समग्र समाधान यहां उपलब्ध कराया जाएगा।

17 से अधिक वर्षों के डोमेन विशेषज्ञता के बल पर, ग्रोथरेकी न केवल तत्काल व्यावसायिक चुनौतियों का रचनात्मक और परिणाम-आधारित समाधान देगी, बल्कि दीर्घकालिक विकास और नवाचार के रास्ते भी खोलेगी। इस बारे में ओम शरण पांडे ने कहा, "तेजी से बदलते दौर में व्यवसायों को अक्सर अराजकता के बीच निरंतरता कायम रखने में कठिनाई होती है। ग्रोथरेकी को इसी जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।"

ग्रोथरेकी के माध्यम से पब्लिशर्स और कंपनियों को जिन प्रमुख सेवाओं की पेशकश की जाएगी, उनमें शामिल हैं- बिजनेस कंसल्टिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डिजिटल ऑडिट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ग्रोथ स्ट्रेटेजी व मार्केटिंग, प्रोग्रामेटिक व रेवेन्यू मैनेजमेंट, प्रोडक्ट एनालिटिक्स, आईटी सेवाएं, ट्रेनिंग और डेवलपमेंट।

ग्रोथरेकी का उद्देश्य व्यवसायों को तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में स्थिरता और सतत विकास के लिए एक मजबूत सहयोगी बनाना है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago