होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘डेंट्सू’ में इस बड़े पद से अजय गहलोत ने दिया इस्तीफा
‘डेंट्सू’ में इस बड़े पद से अजय गहलोत ने दिया इस्तीफा
गहलोत को एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में काम करने का 27 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘डेंट्सू’ (dentsu) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक ‘डेंट्सू’ के ग्रुफ चीफ क्रिएटिव ऑफिसर अजय गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्हें सितंबर 2021 में इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। गहलोत को एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने का 27 साल से ज्यादा का अनुभव है।
पिछले कान लॉयन्स (Cannes Lions) में ‘डेंट्सू क्रिएटिव’ (Dentsu Creative) को जीत दिलाने में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इस जीत का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। डेंट्सू क्रिएटिव ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय एजेंसी थी।
टैग्स इस्तीफा डेंट्सू रिजाइन अजय गहलोत कान्स लॉयन्स