होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘DEN Network’ ने ओमेश उप्पल को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘DEN Network’ ने ओमेश उप्पल को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

ओमेश उप्पल पूर्व में 12 साल से ज्यादा समय तक ‘इंडियाकास्ट’ (IndiaCast) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट Affiliate Sales (Cable) भारत, एशिया पैसिफिक और साउथ एशिया के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाली कंपनी ‘डेन नेटवर्क्स’ (Den Networks)  से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक कंपनी ने ओमेश उप्पल को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर नियुक्त किया है।

इस पद पर उनकी नियुक्ति 16 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी। कंपनी ने मैनेजमेंट में इस बदलाव की जानकारी ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दे दी है। बता दें कि ओमेश उप्पल को ब्रॉडकास्ट मीडिया और डिजिटल एंटरटेनमेंट के साथ एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर्स में काम करने का 27 साल से ज्यादा का अनुभव है।

ओमेश उप्पल इससे पहले 12 साल से ज्यादा समय तक ‘इंडियाकास्ट’ (IndiaCast) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट Affiliate Sales (Cable) भारत, एशिया पैसिफिक और साउथ एशिया के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पूर्व में ‘नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Nestle India Private Limited) में काम करने के अलावा वह ‘सोनी’(Sony), ‘डिस्कवरी’(Discovery) और ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स’ (ESPN Star Sports) जैसे जाने-माने टीवी चैनल्स में भी अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से बीएससी (Honours) करने के साथ ही उन्होंने ‘एपीजे स्कूल ऑफ मार्केटिंग’ से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है।


टैग्स सीओओ डेन नेटवर्क चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अप्वॉइंटमेंट इंडियाकास्ट ओमेश उप्पल मुख्य परिचालन अधिकारी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago