होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ChatGPT पर ANI ने लगाया कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, OpenAI को समन जारी

ChatGPT पर ANI ने लगाया कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, OpenAI को समन जारी

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज एजेंसी ANI की शिकायत के बाद OpenAI को समन जारी किया है। ANI ने आरोप लगाया है कि OpenAI ने ChatGPT को प्रशिक्षित करने के लिए उसके कंटेंट का उपयोग किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज एजेंसी ANI की शिकायत के बाद OpenAI को समन जारी किया है। ANI ने आरोप लगाया है कि OpenAI ने ChatGPT को प्रशिक्षित करने के लिए उसके कंटेंट का उपयोग किया है, जो कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन है।  

ANI ने OpenAI पर आरोप लगाया है कि उसने उसके प्रकाशित कंटेंट का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया है। न्यूज एजेंसी ने कहा है कि उसकी खबरें कॉपीराइट कानूनों के तहत संरक्षित है और OpenAI द्वारा इसका उपयोग अवैध है।  

इस मामले की पहली सुनवाई मंगलवार को नई दिल्ली हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने OpenAI को ANI के आरोपों पर विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने ChatGPT की मूल कंपनी के खिलाफ कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।  

ANI ने कहा कि उसके समाचार लेखों का उपयोग ChatGPT द्वारा शब्दशः (verbatim) किया गया है, जो कॉपीराइट का उल्लंघन है। ANI ने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि कंटेंट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, OpenAI को इसे इस्तेमाल करने या अपनी प्रणाली में कॉपी करने का अधिकार नहीं मिल जाता।  

एक मीडिया रिपोर्ट में OpenAI के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया, जिसमें कहा गया, "हम अपने AI मॉडल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा का उपयोग करके बनाते हैं, जो फेयर यूज (Fair Use) और संबंधित सिद्धांतों के तहत संरक्षित है। यह लंबे समय से चले आ रहे और व्यापक रूप से स्वीकार किए गए कानूनी आधारों पर आधारित है।"   

वहीं, ANI ने OpenAI के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कंटेंट का मतलब यह नहीं है कि कोई भी उसे एक्सप्लॉइट या कॉपी कर सकता है।  

कोर्ट ने OpenAI को ANI के आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया है। यह मामला भारत में कॉपीराइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी मुद्दों को उजागर करता है।  


टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट न्यूज एजेंसी कंटेंट
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

33 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

18 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago