होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Deepspatial में डॉ. दीपा गुप्ता की नियुक्ति, मिली ये अहम जिम्मेदारी
Deepspatial में डॉ. दीपा गुप्ता की नियुक्ति, मिली ये अहम जिम्मेदारी
दीपा गुप्ता पत्रकार, संपादक और द्विभाषी स्क्रिप्ट राइटर के रूप में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
GeoAI और AI-आधारित नवाचारों की अग्रणी कंपनी Deepspatial ने डॉ. दीपा गुप्ता को डिजिटल व मार्केटिंग कम्युनिकेशन का एग्जिक्यूटिव एडिटर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उस वक्त हुई है जब कंपनी शिक्षा, सुशासन और सामाजिक नवाचार जैसे क्षेत्रों में अपनी पहुंच और प्रभाव को तेजी से बढ़ा रही है।
दीपा गुप्ता, जो रणनीतिक कम्युनिकेशन और भावनात्मक स्टोरीटेलिंग की विशेषज्ञ मानी जाती हैं, अब Deepspatial के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सौरभ त्यागी के साथ मिलकर उस नए दौर की अगुवाई करेंगी, जहां डेटा के साथ भावना जुड़ेगी और हर संदेश प्रेरणा बनकर समाज को दिशा देगा। यह नियुक्ति कंपनी के उस विश्वास को और मजबूत करती है कि शब्दों और कहानियों की ताकत सामाजिक बदलाव लाने और संस्थागत प्रभाव बढ़ाने में अहम होती है।
दीपा गुप्ता पत्रकार, संपादक और द्विभाषी स्क्रिप्ट राइटर के रूप में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया, आउटलुक, द हिंदू और फर्स्टपोस्ट जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। उनके लेखन का दायरा फैशन और जीवनशैली से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजिक मुद्दों और यात्रा जैसे विषयों तक फैला हुआ है।
उन्होंने प्रसिद्ध फिल्मकार मुज़फ़्फर अली के लिए डॉक्युमेंट्री स्क्रिप्ट लिखी हैं और कई अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स व साहित्यिक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बच्चों के लिए सामग्री तैयार करने से लेकर किताबों के संपादन और एक सराहनीय कविता संग्रह लिखने तक, दीपा की लेखनी हर क्षेत्र में प्रभावशाली रही है। उनके पास अमेरिकी साहित्य में पीएच.डी. की डिग्री है, जो उनके गहरे और संवेदनशील लेखन को और मजबूती देती है।
अपनी नई भूमिका को लेकर दीपा गुप्ता ने कहा, “Deepspatial से जुड़ाव का कारण इसका उद्देश्य के प्रति समर्पण है। आज जब सूचनाओं की भीड़ में हम खोते जा रहे हैं, तो ऐसी कहानियों की जरूरत है जो सच्ची हों, जुड़ाव बनाएं और प्रेरित करें। मेरे लिए संचार केवल संदेश देने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसका अर्थ होता है — भावनाओं और मूल्यों को सामने लाना। Deepspatial में मुझे नवाचार और उद्देश्य का अनोखा मेल दिखाई दिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि “edskExpress और edskNext जैसी पहलों के ज़रिए हमारा लक्ष्य है कि हर कहानी प्रभावशाली हो, हर आवाज़ में उद्देश्य हो और हर शब्द हमारे मूल्यों को दर्शाए।”
Deepspatial के CMO सौरभ त्यागी ने दीपा की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह नियुक्ति बिलकुल सही समय पर हुई है। दीपा की क्रिएटिव सोच और स्पष्ट दृष्टिकोण हमारे कम्युनिकेशन को नई ऊर्जा देंगे। उनके आने से हमारी पहल edskExpress और edskNext को नई दिशा मिलेगी। हम मिलकर एक ऐसा ब्रैंडड बना रहे हैं जो बोल्ड हो, मानवीय हो और भविष्य को ध्यान में रखकर काम करे।”
दीपा का प्रमुख कार्य Deepspatial की संचार रणनीति को आकार देना, विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावशाली सामग्री तैयार करना, थॉट लीडरशिप पर केंद्रित लेखन को बढ़ावा देना और कंपनी की ब्रैंडड स्टोरी को इस तरह पेश करना होगा जिससे डेटा और तकनीक के माध्यम से सशक्तिकरण का संदेश दिया जा सके।
उनकी भूमिका Deepspatial की आवाज़ को सिर्फ सुनने लायक नहीं बल्कि महसूस करने योग्य बनाने की होगी — एक ऐसा अनुभव, जो दर्शकों, संस्थानों, सरकारों और समुदायों को गहराई से जोड़ सके।
टैग्स