होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फाइनेंसियल रूप से दैनिक भास्कर ग्रुप के लिए कैसा रहा यह साल, जानें नतीजे

फाइनेंसियल रूप से दैनिक भास्कर ग्रुप के लिए कैसा रहा यह साल, जानें नतीजे

‘दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (DBCL) ने 31 मार्च, 2020 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (DBCL) ने 31 मार्च, 2020 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, साल दर साल के हिसाब से टैक्स निकालने के बाद (Profit after tax) 0.4% की बढ़त के हिसाब से ग्रुप को लाभ हुआ है, जो कि बढ़कर 275 करोड़ रुपए हो गया है, वहीं वित्तीय वर्ष 2020 में EBIDTA (earnings before interest, tax, depreciation and amortization) 494 करोड़ रुपए हो गया है। ग्रुप का सर्कुलेशन रेवेन्यू 512.2 करोड़ और एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू 1564 करोड़ रुपए हो गया है। यही नहीं, ग्रुप का कुल राजस्व (total revenue) 2236.3 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।     

यदि वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही (Q4, FY20) की बात करें तो टैक्स निकालने के बाद लाभ (Profit after tax) 24.1 करोड़ और  ‘EBIDTA’ 69 करोड़ रुपए हुआ है। वहीं, सर्कुलेशन रेवेन्यू 120 करोड़ और एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू 330.3 करोड़ रुपए हुआ है। इस तिमाही में कुल रेवेन्यू 489.8 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।  

वित्तीय वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही के बारे में ‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल का कहना है, ‘वित्तीय वर्ष कई मायनों में अभूतपूर्व रहा। इस दौरान कोविड-19 की वजह के इंडस्ट्री को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा। महामारी का संक्रमण रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन की वजह से बिजनेस काफी प्रभावित हुआ और इसका असर रेवेन्यू पर भी पड़ा। वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही’ (Q4FY20) के बाद वित्तीय वर्ष 2021 की पहली तिमाही (Q1FY21) में भी यह स्थिति जारी है। हालांकि, वर्षों में समूह की कड़ी मेहनत ने यह सुनिश्चित किया है कि इस तरह के चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने के लिए हमारी वित्तीय और बाजार की स्थिति मजबूत बनी रहे। हमें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा और कंपनियां विज्ञापन पर खर्च करेंगी। इस दौरान हमारी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और प्रदर्शन में सुधार के हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।’


टैग्स डीबी कॉर्प दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड वित्तीय नतीजे ऐड रेवेन्यू रेवेन्यू वित्तीय परिणाम
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago