होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘डीबी कॉर्प’ ने राकेश खेतान को नियुक्त किया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर
‘डीबी कॉर्प’ ने राकेश खेतान को नियुक्त किया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर
इस पद पर राकेश खेतान की नियुक्ति अमित प्रकाशराव वाघमारे के इस्तीफा देने के बाद हुई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘दैनिक भास्कर’, ‘दिव्य भास्कर’, ‘दिव्य मराठी’ और ‘सौराष्ट्र समाचार’ की पैरेंट कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड (DBCL) ने राकेश खेतान को चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) नियुक्त किया है। कंपनी की ओर से जारी रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, राकेश खेतान 15 जनवरी 2026 से कंपनी के टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस पद पर राकेश खेतान की नियुक्ति निवर्तमान चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर अमित प्रकाशराव वाघमारे के इस्तीफे के बाद की गई है। कंपनी ने बताया कि अमित प्रकाशराव वाघमारे का इस समूह में आखिरी कार्यदिवस 31 जनवरी 2026 होगा।
रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी के बोर्ड ने राकेश खेतान को ‘सीनियर मैनेजमेंट’ कैडर में 15 जनवरी 2026 से नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उन्हें टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में ‘चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर’ के पद पर तैनात किया गया है।
राकेश खेतान को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आईटी गवर्नेंस और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्हें एंटरप्राइज आईटी स्ट्रैटेजी तैयार करने और उसे लागू करने, ERP इम्प्लीमेंटेशन, क्लाउड माइग्रेशन, साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑटोमेशन, एनालिटिक्स और आईटी रिस्क मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
उन्होंने सीनियर मैनेजमेंट के साथ मिलकर आईटी गवर्नेंस, कंप्लायंस और बिजनेस कंटिन्यूटी से जुड़े अहम कार्यों में भी भूमिका निभाई है। पूर्व में वह IB Group, Adani Wilmar Limited, Olam Agro India Ltd. और Tata Motors Ltd. जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में सीनियर लीडरशिप पदों पर काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो राकेश खेतान के पास कंप्यूटर साइंस में बीटेक (B.Tech), एमबीए और पीजीडीबीए (PGDBA) की डिग्री है। इसके अलावा उनके पास ITIL 4, SIAM Professional और Oracle Certified Professional जैसे प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हैं।
टैग्स