होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दैनिक भास्कर’ समूह ने दुर्गा चक्रवर्ती को किया नियुक्त, सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
‘दैनिक भास्कर’ समूह ने दुर्गा चक्रवर्ती को किया नियुक्त, सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
इस नियुक्ति से पहले दुर्गा चक्रवर्ती ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह ने कंपनी की क्षेत्रीय विकास रणनीति को मजबूती प्रदान करने के लिए दुर्गा चक्रवर्ती को कॉरपोरेट सेल्स हेड (साउथ इंडिया) के पद पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति से पहले दुर्गा चक्रवर्ती ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं, उन्होंने SAB TV, FTA, किड्स और इंग्लिश क्लस्टर सहित कई प्रमुख वर्टिकल्स को संभाला। बिजनेस डेवलपमेंट, क्षेत्रीय बाजार विस्तार, क्लाइंट रिलेशनशिप और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग में दुर्गा चक्रवर्ती को गहरी समझ और विशेषज्ञता है।
दुर्गा को ब्रॉडकास्ट, प्रिंट, रेडियो और डिजिटल मीडिया में 20 साल से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने भारत और अमेरिका दोनों जगह काम किया है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने लगातार ग्रोथ इनिशिएटिव्स का नेतृत्व किया, मजबूत टीमें तैयार कीं और प्रभावी कंटेंट एवं सेल्स स्ट्रैटेजी को नया आकार दिया है।
अब अपनी नई भूमिका में, वह रणनीतिक व्यावसायिक पहलों का नेतृत्व करेंगी, ग्राहक-केंद्रित प्रक्रियाओं को मजबूत बनाएंगी, उच्च प्रदर्शन वाली टीमों का निर्माण करेंगी और प्रभावी एवं मूल्य-आधारित समाधान प्रदान करने के डीबी कॉर्प के मिशन को आगे बढ़ाएंगी। उनकी नेतृत्व क्षमता से क्षेत्र में कंपनी के नवाचार और मार्केट में उपस्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
दुर्गा चक्रवर्ती कंपनी के सीओओ (कॉर्पोरेट सेल्स) मयार पेनकर को रिपोर्ट करेंगी। इस नियुक्ति के बारे में पेनकर ने कहा, ‘दुर्गा की नियुक्ति दक्षिण भारत में डीबी कॉर्प की योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके गहन अनुभव, मजबूत टीम-बिल्डिंग कौशल और क्लाइंट-फर्स्ट अप्रोच से इस क्षेत्र में नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त होगा।’
टैग्स