होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / छापेमारी को लेकर दैनिक भास्कर व भारत समाचार ने कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रिया

छापेमारी को लेकर दैनिक भास्कर व भारत समाचार ने कुछ यूं दी अपनी प्रतिक्रिया

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया घरानों- ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर गुरुवार को छापे मारे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया घरानों- ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर गुरुवार को छापे मारे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की गई है। वहीं, भारत समाचार समूह और उसके प्रवर्तकों व कर्मचारियों के लखनऊ स्थित परिसरों पर इसी तरह से छापेमारी की गई।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने दफ्तरों में मौजूद नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों के मोबाइल और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिए। इस कारण कई घंटों तक डिजिटल न्यूज का काम प्रभावित हुआ।

रिपोर्ट में बताया गया कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारियों को ऑफिस में ही रोक लिया और बाहर निकलने से मना कर दिया। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी संपादकीय और भास्कर के आईटी डिपार्टमेंट से जुड़े थे, जिनका फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से कोई संबंध नहीं होता, फिर भी उन्हें जबरन रोका गया।

दैनिक भास्कर ने रिपोर्ट में कहा कि आम तौर पर आईटी छापों में वित्तीय ट्रांजैक्शन से जुड़े विभागों की ही पड़ताल होती है, लेकिन यहां एडिटोरियल कंटेंट से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगालकर पत्रकारों के काम में बाधा पहुंचाई गई। आयकर विभाग की टीम ने भास्कर के न्यूज प्रोसेस से जुड़े काम में कई घंटों तक बाधा पहुंचाई। पत्रकारों को दफ्तर के अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया और न ही अंदर काम कर रहे पत्रकारों को शिफ्ट खत्म हो जाने के बाद बाहर निकलने दिया।

आयकर छापे पर दैनिक भास्कर ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता से सरकार डर गई है। भास्कर में तो पाठकों की मर्जी ही चलेगी। कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान दैनिक भास्कर ने कई तस्वीरें पाठकों के सामने पेश की थी। 

अपनी रिपोर्ट में दैनिक भास्कर ने कहा, ‘देशभर में जब कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया गया, आंकड़ों को छिपाया जा रहा था, दर्जनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब निडर पत्रकारिता दिखाते हुए दैनिक भास्कर सरकार के दावों की पोल खोल रहा था।’

भास्कर ने यह भी बताया कि आईटी अधिकारियों का निर्देश है कि छापे से जुड़ी हर खबर को दफ्तर में मौजूद अधिकारियों को दिखाकर ही पब्लिश की गई है।

वहीं भारत समाचार ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा है कि आयकर विभाग के कई दलों ने संस्थान और उसके कर्मचारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

छापेमारी को लेकर भारत समाचार ने कहा, ‘हम सच के साथ खड़े रहेंगे, जनता सब देख रही है।‘ चैनल ने ट्वीट कर कहा-

तुम चाहे जितना दबाओगे आवाज

हम उतनी ही जोर से कहते रहेंगे सच

हम न तो पहले डरे थे और न अब डरेंगे

सच के साथ पहले भी थे और अभी भी हैं

तुम कुछ भी करो लेकिन सच ही कहेंगे

वहीं, इस छापेमारी को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करती है।


टैग्स दैनिक भास्कर आयकर विभाग भारत समाचार
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

3 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago