होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्यों मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार को कोर्ट ने सुनाई सजा
जानें, क्यों मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार को कोर्ट ने सुनाई सजा
कोर्ट ने ऊपरी अदालत में याचिका दाखिल करने के लिए दिया 30 दिन का समय
पंकज शर्मा 6 years ago
इस मामले में एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने वर्ष 2003 में राज्य आर्थिक अनवेषण ब्यूरो, भोपाल में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के अनुसार आरोपितों ने आंध्र प्रदेश में रजिस्टर्ड तेलुगु समाचार पत्र के आरएनआई प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी विज्ञापन प्राप्त किए। इसी प्रकार आरोपी शलभ भदौरिया ने फर्जी दस्तावेज लगाकर डाक पंजीयन भी करवाया और अवैध रूप से आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया।
बता दें कि 69 वर्षीय भदौरिया ने अपने पत्रकारिता करियर का बड़ा हिस्सा प्रिंट मीडिया में गुजारा है। हाल ही में उन्हें इलेक्ट्रोनिक मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाए थे। वे लगभग तीस वर्षों से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी हैं।
टैग्स शलभ भदौरिया धोखाधड़ी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ