होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों का सवाल, जब राहुल ने मांगी ही नहीं माफ़ी तो माफ़ी की खबर कैसे बनी?

पत्रकारों का सवाल, जब राहुल ने मांगी ही नहीं माफ़ी तो माफ़ी की खबर कैसे बनी?

चौकीदार चोर है’ अपने हर भाषण में इस वाक्य का प्रयोग करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में सफाई पेश करनी पड़ी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘चौकीदार चोर है’ अपने हर भाषण में इस वाक्य का प्रयोग करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में सफाई पेश करनी पड़ी है। उन्होंने बाकायदा अदालत में एफिडेविट दाखिल करके खेद भी जताया, लेकिन उनके इस ‘खेद’ को कुछ मीडिया संस्थानों ने ‘माफ़ी’ की शक्ल दे दी। यह बताया गया कि राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ कहने के लिए कोर्ट से माफ़ी मांगी है। अब इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।

कुछ पत्रकारों ने सवाल उठाया है कि जब राहुल ने माफ़ी मांगी ही नहीं  तो फिर मीडिया उसे माफ़ी कैसे कह सकता है? इंडिया टुडे की पत्रकार सुप्रिया भारद्वाज ने मीडिया के रुख पर आश्चर्य जताते हुए अपने ट्वीट में कहा ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दाखिल किये गए 22 पेजों के हलफनामे में माफ़ी शब्द का जिक्र नहीं किया है, तो ये माफ़ी की खबर आई कहाँ से? क्या यह मानहानि या गलत रिपोर्टिंग का विषय नहीं है’? इसी तरह वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने भी ‘माफ़ी’ इस्तेमाल करने वाले मीडिया संस्थानों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘कौन से मीडिया संस्थानों ने किस आधार पर माफ़ी की खबर दिखाई, यह किसके हित में काम कर रहे हैं?

वहीं, रिपब्लिक टीवी की पत्रकार ने लिखा है, ‘राहुल ने अपने हलफनामे में ‘regret’ शब्द का जिक्र किया है ‘apology’ नहीं। इसी तरह पत्रकार रोहिणी सिंह ने भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी के वकील का हवाला देते हुए लिखा है, ‘यदि लेखी के वकील खुद कह रहे हैं कि माफ़ी नहीं मांगी गई तो मीडिया यह स्टोरी कैसे चला सकता है कि माफ़ी मांगी गई?'

इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ की वरिष्ठ पत्रकार रूबिका लियाकत को भी निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल, रूबिका ने राहुल के हलफनामे की खबर ट्वीट की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए खेद प्रकट किया है। इसी को आधार बनाते हुए सिड नामक एक यूजर ने लिखा है, ‘भाजपा की वालंटियर रूबिका लियाकत एक बार फिर फर्जी खबर फैला रहीं हैं कि राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ पर माफ़ी मांगी है। रूबिका ने ही स्मृति ईरानी की डिग्री के बारे में झूठ बोला था।’ जिसके जवाब में रूबिका ने कहा प्रिय सिड आपको अंग्रेज़ी की बुरी आदत लग गई है, फौरन हिंदी tuition की व्यवस्था करवानी पड़ेगी। आज का पाठ मैं दे देती हूं, मुंह ज़बानी याद कीजिए- खेद मतलब regret होता है apology नहीं। हिंदी में apology को क्षमा कहते है। ख़ुश रहिए और आबाद भी।’

 


टैग्स राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट रूबिका लियाकत चौकीदार चोर है प्रभु चावला रोहिणी सिंह
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago